Haryana: स्वास्थ्यकर्मी  ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी मेंटल हेल्थ नहीं ठीक Haryana Circle News

[ad_1]

शहर के अग्रवाल कॉलोनी में सोमवार को हिसार के निजी अस्पताल में कार्यरत 33 वर्षीय स्वास्थ्यकर्मी अनमोल ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उसने दो पेज का सुसाइड नोट छोड़ा। युवक ने करीब आठ साल पहले लव मैरिज की थी। पत्नी निजी बैंक में कार्यरत है और दोपहर को घर लौटी तो फंदे पर अनमोल का लटका हुआ शव मिला।

घटना की सूचना मिलने पर शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी के ब्यान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। नोट में उसने अपनी पत्नी के लिए लिखा, डियर वाइफ आप जैसा कोई नहीं है। यह घर तुम्हारा भी है। बेटे का ध्यान रखना। दूसरे पेज पर उसने अपने माता-पिता के लिए लिखा कि मेरी मेंटल हेल्थ ठीक नहीं है। पत्नी और बेटे का ध्यान रखना। 

अग्रवाल कॉलोनी निवासी अनमोल बंसल (33) ने 8 साल पहले फतेहाबाद निवासी गुंजन से प्रेम विवाह किया था। दोनों का पांच साल का बेटा है। अनमोल हिसार के निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर काम करता था। उसकी पत्नी गूंजन फतेहाबाद में ही एचडीएफसी बैंक में काम करती है। सोमवार सुबह खाना बनाने के बाद वह बैंक चली गई जबकि पांच साल का बेटा भी स्कूल चला गया। 

[ad_2]