[ad_1]
भिवानी। शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। जिले के सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में नौवीं कक्षा में सामान्य दाखिले एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक किए जाएंगे। इसके बाद, यदि कोई विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह जाता है तो संस्था प्रमुख की अनुमति से बिना विलंब शुल्क एक मई से 16 मई तक दाखिले संभव होंगे।
शिक्षा निदेशालय ने जारी बयान में बताया है कि यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो स्कूल प्राचार्य संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेकर 17 मई से 31 मई तक बिना विलंब शुल्क दाखिले कर सकेंगे। वहीं, नॉन-बोर्ड कक्षाओं के परीक्षा परिणाम 31 मार्च को घोषित किए जाते हैं। इसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से गांवों और शहरों में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी दी जाती है।
शिक्षा निदेशालय ने 9वीं और 11वीं कक्षा के दाखिलों के लिए शेड्यूल जारी किया है। दाखिलों को लेकर सभी विद्यालय प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि निर्धारित समय-सीमा में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा सके।
निर्मल दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
[ad_2]
Bhiwani News: एक अप्रैल से शुरू होंगे 9 व 11वीं कक्षा में दाखिले, शेड्यूल जारी




