Hisar News: मैनेजर- आप मुझसे तू तड़ाक करके बात नहीं कर सकते, चौकी प्रभारी- तेरे जैसे कई देखे, चाहे तो प्रधानमंत्री को शिकायत कर दियो Latest Haryana News

[ad_1]

हांसी। शहर के सेक्टर-5 में वाहन जांच के दौरान अनाज मंडी चौकी प्रभारी और पंजाब के लुधियाना में तैनात सीनियर बैंक मैनेजर में गर्मागर्म बहस का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें मैनेजर कह रहे हैं कि आप मुझसे तू-तड़ाक करके बात नहीं कर सकते। जवाब में चौकी प्रभारी ने कहा कि तेरे-जैसे कई देखे हैं, चालान तो कटेगा, चाहे प्रधानमंत्री को शिकायत कर दियो। इसके बाद चौकी प्रभारी ने मैनेजर का 8 हजार रुपये का चालान कर दिया। इसमें 5 हजार रुपये लाइसेंस नहीं होने, 2 हजार रुपये आदेश नहीं मानने और एक हजार रुपये सीट बेल्ट न लगाने के हैं। चौकी प्रभारी ने मैनेजर पर एसपी के बारे में गलत बोलने का आरोप लगाया, वहीं मैनेजर ने भी एसपी और डीएसपी को शिकायत दी है। मामला शनिवार शाम करीब 5 बजे का है।

बैंक मैनेजर विक्रांत बामल ने बताया कि वह हांसी के रहने वाले हैं और अभी इंडियन बैंक में लुधियाना में कार्यरत हैं। अपने परिवार के साथ सेक्टर-5 स्थित निर्माणाधीन मकान को देखकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान अनाज मंडी चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह वाहनों की जांच कर रहे थे। बामल के अनुसार चौकी प्रभारी ने उनकी गाड़ी रोकी और दस्तावेज की जांच की। इस दौरान चौकी प्रभारी तैश में आ गए। उनके पत्नी व बच्चे पुलिसकर्मी की ऊंची आवाज सुनकर घबरा गए। बामल ने वीडियो बनानी शुरू कर दी। यह देखकर चौकी प्रभारी और भड़क गए। उन्होंने साथी पुलिसकर्मी से कहा कि इसका पुलिस का आदेश न मानने का भी चालान करो। बामल ने कहा कि वह भी अधिकारी हैं, आप ऐसे बात नहीं कर सकते। आरोप है कि उनके पास गाड़ी के सभी दस्तावेज थे, फिर भी 8 हजार रुपये का चालान कर दिया।

लोगों ने किया बीच बचाव

इस दौरान पास में ही फैक्टरी चलाने वाले व अन्य लोग वहां पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस व मैनेजर को शांत करवाने का काफी प्रयास किया। करीब आधे घंटे तक माहौल गर्माया रहा।

इस मामले की जानकारी मिली है। एसपी जो भी निर्देश देंगे उस अनुरूप कार्रवाई करेंगे।

– विनोद शंकर, डीएसपी।

मैं सोमवार को सेक्टरवासियों के साथ एसपी से मिलूंगा और चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करूंगा। वैसे एसपी व डीएसपी को फोन पर जानकारी दे दी थी। एसपी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।

– विक्रांत बामल, मैनेजर।

मैनेजर व चौकी प्रभारी के बीच बहस के वीडियो की जांच करवाएंगे। विवाद किस संदर्भ में हुआ यह भी देखना होगा। ऐसे वीडियो को देखकर ही निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है। वीडियो बनाने वाले मैनेजर भी पब्लिक सर्वेंट है। वह मुझसे सीधे मिलकर शिकायत कर सकते थे।

– अमित यशवर्धन, एसपी।

[ad_2]
Hisar News: मैनेजर- आप मुझसे तू तड़ाक करके बात नहीं कर सकते, चौकी प्रभारी- तेरे जैसे कई देखे, चाहे तो प्रधानमंत्री को शिकायत कर दियो