असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, रिपुन बोरा ने छोड़ा ‘हाथ’ का साथ Politics & News

[ad_1]

असम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने पार्टी छोड़ दी है. उन्होंने कांग्रेस में सभी पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है. 

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक भूपेन बोरा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना त्याग पत्र भेजा है. पत्र में उन्होंने पार्टी नेतृत्व द्वारा उनकी अनदेखी करने और राज्य इकाई में उन्हें उचित स्थान नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है.

क्या बोले भूपेन बोरा
मीडिया से बात करते हुए भूपेन बोरा ने कहा कि मैंने इस्तीफा क्यों दिया, इस पर बात करना मुझे ज़रूरी नहीं लगता. मैंने आज सुबह 8 बजे कांग्रेस आलाकमान को अपना इस्तीफा भेज दिया और विस्तार से बताया कि मुझे यह कदम उठाने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा. उन्होंने आगे कहा कि जब भी मुझे जरूरी लगेगा, मैं आपको कॉल करके डिटेल में बात करूंगा. 

किन नेताओं ने की कॉल
उन्होंने आगे कहा कि अखिल गोगोई ने मुझसे कहा है कि उनके दरवाज़े मेरे लिए खुले हैं. लुरिन गोगोई ने भी मुझे कॉल किया है. CM ने मुझे कॉल नहीं किया, लेकिन CPI(M) ने मुझे कॉल किया है. कांग्रेस हाईकमान ने भी मुझे कॉल किया है, लेकिन यह कोई बड़ी बात नहीं है. आप थोड़ा जानते हैं कि मैंने इस्तीफा क्यों दिया, यह सब बेहाली से शुरू हुआ. बोरा ने आगे कहा कि मैंने PCC चीफ से कहा है कि अगर कांग्रेस पार्टी यह भी तय नहीं कर पा रही है कि वे माजुली यात्रा में अपने साथ किसे चाहते हैं तो हमें पार्टी के भविष्य के बारे में सोचना होगा.

कौन हैं भूपेन बोरा 
भूपेन बोरा 2021 से 2025 तक असम कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष रहे और पिछले साल उनकी जगह गौरव गोगोई ने ली. वह असम में 2 बार विधायक रह चुके हैं. बोरा ने गुवाहाटी में पत्रकारों को बताया कि उन्होंने सुबह 8 बजे कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा भेज दिया है. 

इसके अलावा असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी. बोरा असम में कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे हैं और पहले राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं. उन्होंने पार्टी शीर्ष नेतृत्व को अपना फैसला बता दिया है, हालांकि उनके इस्तीफे के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब कांग्रेस असम चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों को धार दे रही है. 

ये भी पढ़ें 

‘पवन खेड़ा कठपुतली, थरूर बनना चाहते हैं विदेश मंत्री…’, यह क्या बोल गए मणिशंकर, कांग्रेस को डुबोएंगे!



[ad_2]
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, रिपुन बोरा ने छोड़ा ‘हाथ’ का साथ