Fatehabad News: 69,720 रुपये की जुआ राशि सहित 7 आरोपी काबू Haryana Circle News

[ad_1]

भट्टू कलां। सीआईए फतेहाबाद टीम ने जुआ खेल रहे 7 व्यक्तियों को काबू कर उनके कब्जे से 69,720 की जुआ राशि बरामद की है। इस मामले में भट्टूकलां थाने में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Trending Videos

सीआईए प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि किरढान रोड स्थित एक पशु डेयरी में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेल रहे 7 व्यक्तियों को काबू किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 69,720 रुपये की जुआ राशि बरामद की गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने प्रमोद उर्फ कालू निवासी भट्टूमंडी, सुरजीत सिंह निवासी भट्टूकलां, राजेश कुमार निवासी भट्टूकलां, मनोज कुमार निवासी भट्टूमंडी, सुभाष निवासी ढिंगसरा, कुलदीप निवासी किरढ़ान, संजय निवासी भट्टूकलां को काबू किया है।

[ad_2]