टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार: ईशान की 27 बॉल पर फिफ्टी, अभिषेक चौथी बार शून्य पर आउट; रिकॉर्ड्स Today Sports News

[ad_1]

कोलंबो53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। यह टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की पाकिस्तान पर अब तक की सबसे बड़ी जीत है। साथ ही टूर्नामेंट के इतिहास में यह पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार भी रही।

रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में ही 114 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत की जीत के हीरो ईशान किशन रहे। उन्होंने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 40 गेंदों पर 77 रन की शानदार पारी खेली। वहीं दूसरी ओर अभिषेक शर्मा इस साल चौथी बार शून्य पर आउट हो गए।

पढ़िए IND Vs PAK मैच के टॉप रिकॉर्ड्स…

1. भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत

टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत ने पाकिस्तान पर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले भारत ने 2007 जोहान्सबर्ग में 5 रन और 2024 न्यूयॉर्क में 6 रन से पाकिस्तान को हराया था।

2. टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार

टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार भारत के खिलाफ झेलनी पड़ी। इससे पहले टीम को 2014 में वेस्टइंडीज ने 84 रन से हराया था।

3. पाकिस्तान ने स्पिनर्स से 18 ओवर फिंकवाए

पाकिस्तान ने स्पिन गेंदबाजों से 18 ओवर फिंकवाए। किसी एक पारी में स्पिनर्स से सबसे ज्यादा ओवर फिंकवाने का यह जॉइंट वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पहली बार 2012 में कोलंबो में ही पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।

4. ईशान पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए तीसरे हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोरर

ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत के लिए तीसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर बना दिया। इससे पहले सबसे बड़ी पारी 82* रन की रही थी, जो विराट कोहली ने 2022 में मेलबर्न में खेली थी।

5. अभिषेक शर्मा इस साल चौथी बार शून्य पर आउट

अभिषेक शर्मा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। वे इस साल अब तक 4 बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं। पहले नंबर पर संजू सैमसन हैं। वे 2024 में 5 बार शून्य पर पवेलियन लौटे थे।

6. ईशान की भारत-पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप मैचों में फास्टेस्ट फिफ्टी

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अब ईशान किशन के नाम हो गया है। उन्होंने 27 गेंद में फिफ्टी लगा दी। इससे पहले यह रिकॉर्ड 32 गेंद में इफ्तिखार अहमद (2022) के नाम था।

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज

क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

T20 वर्ल्डकप ईशान के शॉट पर तिलक को गेंद लगी:दोनों प्लेयर्स ने 1-1 कैच भी छोड़ा, अभिषेक का टूर्नामेंट में दूसरा डक; टॉप मोमेंट्स

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को लगातार तीसरा मैच हराकर सुपर-8 में जगह बना ली। रविवार को कोलंबो में भारत ने 175 रन बनाए, पाकिस्तान 114 रन ही बना सका। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार: ईशान की 27 बॉल पर फिफ्टी, अभिषेक चौथी बार शून्य पर आउट; रिकॉर्ड्स