Rohtak News: भाली आनंदपुर में शराब ठेकेदार को पीटा, 1.40 लाख रुपये भी ले गए Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक। भिवानी रोड पर भाली आनंदपुर गांव में स्थित शराब ठेके पर आए आठ युवकों ने न केवल ठेकेदार को पीटा बल्कि 1.40 लाख रुपये भी ले गए। पीड़ित लूट की बात कह रहा है लेकिन पुलिस लेनदेन में झगड़े का मामला बता रही है। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस को दी शिकायत में कलानौर निवासी गोविंद सोलंकी ने बताया कि उसने अपने भाई गुलशन के साथ मिलकर भाली आनंदपुर में शराब ठेका खोल रखा है। उसमें रूपेश व साहिल भी हिस्सेदार हैं। शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह, गुलशन, साहिल व सेल्समैन सुनील ठेके पर बैठे थे।

इस दौरान मोखरा निवासी संजू अपने सात-आठ साथियों के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर आया और केश मांगने लगा। उसने मना कर दिया क्योंकि कुछ समय पहले दूसरे ठेके से संजू आठ हजार रुपये लेकर आया था। आरोपी उसे गाली देने लगा। विरोध करने पर उसके सिर में शराब की बोतल मारी।

गुलशन ने विरोध किया तो आरोपी के साथी उसे भी उठाकर बोतल मारने लगे। गुलशन का सिर फूट गया। इसके बाद हमलावर अंदर रखे 1 लाख 40 हजार रुपये व ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर उखाड़कर ले गए। साथ ही धमकी दी कि घर आकर भी मारेंगे। हालांकि, पीड़ित का कहना है कि शाम के समय वह नकदी का सही अंदाजा नहीं लगा सका कि राशि कितनी है। जांच करके बताऊंगा।

ठेकेदार बोला-जबरन वसूली, डोभ के ठेके पर भी चलाई थी गोली

पीड़ित शराब ठेकेदार गोविंद का कहना है कि आरोपी संजू मोखरा जबरन पैसे मांगता है। कुछ दिन पहले उसके डोभ वाले ठेके पर भी गोली चलाई थी। हालांकि, उसने शिकायत नहीं दी थी। अब भी हमला करके पैसे ले गया है। अगर पुलिस ने लूट की धारा नहीं लगाई तो वे एसपी के सामने पेश होंंगे।

………

लूट नहीं, पैसे के लेनदेन का विवाद

शनिवार शाम को सूचना मिली थी कि भाली आनंदपुर के शराब ठेके पर मारपीट हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। किसी तरह की लूट नहीं पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ है। ठेकेदार की शिकायत पर मारपीट, धमकी व तोड़फोड़ की एफआईआर दर्ज की गई है। -इंस्पेक्टर महेश, प्रभारी थाना बहुअकबरपुर।

[ad_2]
Rohtak News: भाली आनंदपुर में शराब ठेकेदार को पीटा, 1.40 लाख रुपये भी ले गए