Karnal News: हादसे में घायल बाइक सवार सुरक्षाकर्मी की मौत Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Mon, 16 Feb 2026 01:48 AM IST


. हादसे में क्षतिग्रस्त मृतक का मोटरसाइकिल।



असंध। हादसे में घायल कैथल जिले के राजौंद गांव निवासी सुरक्षाकर्मी कुलदीप सिंह (38) की शनिवार रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह राष्ट्रीय राजमार्ग-709ए पर वीरवार को जलमाना गांव के नजदीक हुए हादसे में घायल हुए थे। वह कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में नौकरी करते थे। मृतक के चाचा सुल्तान सिंह की शिकायत पर असंध थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सुल्तान सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह वीरवार को ड्यूटी खत्म करके बाइक पर घर जा रहे थे। असंध थाना पुलिस के जांच अधिकारी सुंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: हादसे में घायल बाइक सवार सुरक्षाकर्मी की मौत