Karnal News: शिक्षकों को स्टेम शिक्षा कराया अवगत Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Mon, 16 Feb 2026 02:08 AM IST




करनाल। सेक्टर-7 स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल शनिवार व रविवार को स्टेम एजुकेशन इन टीचिंग एंड लर्निंग विषय पर दो दिवसीय पी.आर.पी शैक्षिक कार्यशाला आयोजित हुई। डॉ. नवीन गुप्ता और सेमियल शर्मा ने स्टेम शिक्षा के महत्व, व्यवहारिक उपयोगिता और कक्षा-कक्ष में प्रभावी क्रियान्वयन पर जानकारी दी। समूह गतिविधियों, मॉडल निर्माण, प्रस्तुतीकरण और तकनीकी उपकरणों के प्रयोग से प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव मिला। प्रधानाचार्या शालिनी नारंग ने कहा कि स्टेम शिक्षा छात्रों को वास्तविक जीवन की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाती है। ब्यूरो

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: शिक्षकों को स्टेम शिक्षा कराया अवगत