Rohtak News: स्वास्थ्य विज्ञान विवि में 75 रिसर्च पेपर पढ़े गए, चिकित्सकों को दिए अवॉर्ड Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विवि में ऑर्थोपेडिक्स विभाग की ओर से आयोजित 44वें नॉर्थ जोन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन कॉन्फ्रेंस के तीसरे दिन रविवार को करीब 75 रिसर्च पेपर पढ़े गए। कॉन्फ्रेंस समापन समारोह में जूनियर चिकित्सकों को बेस्ट पेपर व पोस्टर के अवॉर्ड दिए गए।

बेस्ट पेपर प्रतियोगिता में डॉ. पुनीत यादव को प्रथम, डॉ. साग्निक, डॉ. निखिल को द्वितीय और डॉ. अमृतपाल को तृतीय स्थान मिला। पीजी क्विज प्रतियोगिता में डॉ. आकाश व डॉ.पलक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

डॉ. रूप सिंह को नार्थ जोन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष व डॉ. आशीष देवगन उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, डॉ. जितेंद्र वाधवानी को नॉर्थ जोन के लिए हरियाणा राज्य का सदस्य बनाया गया है। अब अगली कॉन्फ्रेंस जम्मू में फरवरी या मार्च में होगी।

इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि केडेबर वर्कशॉप करानी रही जिसमें जूनियर सर्जन चिकित्सकों की सर्जरी की और नई तकनीकों का उपयोग कर सर्जरी करने की जानकारी दी।

वर्कशॉप का आयोजन संस्थान में पहली बार किया गया। इसमें दूरबीन से घुटने का ऑपरेशन, रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन घुटने बदलने का प्रशिक्षण देना शामिल रहा। कॉन्फ्रेंस इसका उद्देश्य हड्डी रोग विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर ज्ञान और अनुभवों का आदान-प्रदान करना रहा।

[ad_2]
Rohtak News: स्वास्थ्य विज्ञान विवि में 75 रिसर्च पेपर पढ़े गए, चिकित्सकों को दिए अवॉर्ड