Rohtak: बुजुर्ग महिला का हाथ बांधकर और मुंह पर टेप लगाकर डाला डाका, चार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम Latest Haryana News

[ad_1]

चार बदमाशों ने शनिवार रात 11 से 12 बजे के बीच गांव भैणी चंद्रपाल में सरला देवी (62) को बंधक बनाकर जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए। सरला देवी दोनों बेटों से अलग चौबारे (पहली मंजिल) में थी। इस संबंध में महम थाने में डकैती की एफआईआर दर्ज की गई है। शक दूसरे प्रदेश से भैंस खरीदने वालों पर है।

Trending Videos

सरला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति ओम सिंह का 2008 में निधन हो चुका है। उनके बेटे सोनू और मोनू परिवार सहित अलग-अलग रहते हैं। वह अकेली चौबारे में रहती हैं। हर रोज की तरह शनिवार रात को भी कमरे का दरवाजा बंद करके सो रही थीं।

उन्होंने बताया कि रात 11 से 12 बजे के बीच दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। उनकी नींद टूट गई। इसके बाद दो-तीन धक्के मारते ही दरवाजा खुल गया। चार युवक अंदर घुस आए और उनके मुंह पर टेप लगा दी। इसके बाद पैरों को शॉल व हाथों को पट्टी से बांध दिया। फिर गले से चांदी की चेन, कानों के बाले व नाक का कोका निकाल लिया। नजदीक रखे पर्स से 10 हजार की नकदी व मोबाइल फोन ले गए। सरला देवी ने बताया कि उसने किसी तरह मुंह से टेप हटाई और बहू को आवाज लगाई। इसके बाद उसने सोनू को कॉल की। सोनू उनके पास आया और पुलिस को सूचना दी। रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जांच-पड़ताल की।

[ad_2]
Rohtak: बुजुर्ग महिला का हाथ बांधकर और मुंह पर टेप लगाकर डाला डाका, चार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम