{“_id”:”6990c110f85c3179720d398b”,”slug”:”police-returned-the-lost-bag-safely-jind-news-c-199-1-sroh1009-148555-2026-02-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jind News: पुलिस ने खोया थैला सुरक्षित लौटाया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:08 AM IST
14जेएनडी38: उपनिरीक्षक गीता देवी थैले के साथ नकदी व मोबाइल को असल मालिक को सौंपते हुए। स्रोत :
जींद। पुलिस की तत्परता और एक महिला की ईमानदारी से बाजार में खोया मोबाइल फोन और नकदी से भरा थैला मालिक को मिल गया।
Trending Videos
थाना शहर जींद के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि गांव जुलानी निवासी शारदा घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार आई थीं। उन्होंने अनजाने में किसी अन्य महिला का थैला अपने सामान के साथ उठा लिया। थैले में रखे मोबाइल फोन की घंटी बजने पर उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने पुलिस टीम को थैला सौंप दिया। उपनिरीक्षक गीता ने थैले की पहचान रोहतक रोड निवासी सुमन के रूप में की। थैले में 10 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन सुरक्षित पाया तथा पुष्टि की कि उनका पूरा सामान सही सलामत है।