वर्ल्डकप में IND-PAK मैच-पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया: बारिश भी बिगाड़ सकती है खेल, कोलंबो में 50% बारिश के आसार Today Sports News

[ad_1]

  • Hindi News
  • Sports
  • T 20 worldcup
  • IND Vs PAK LIVE | India Vs Pakistan T20 World Cup 2026 LIVE Score Update; Hardik Pandya Suryakumar Yadav Jasprit Bumrah Abhishek Sharma

कोलंबो6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाएंगे। यह दावा इंडियन एक्सप्रेस ने एक रिपोर्ट में किया है। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था।

कोलंबो में शाम 7 बजे से होने वाले इस मैच में बारिश भी खलल डाल सकती है। मौसम विभाग ने वहां 50% बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। हालांकि, मैच के समय में बारिश की आशंका 10% के आसपास ही है। भारत और पाकिस्तान की टीमें पिछले साल एशिया कप के फाइनल में भिड़ीं थी। 28 सितंबर 2024 को भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था।

भारत 2007 और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीत चुका है, टीम ने अपना पहला टाइटल पाकिस्तान को फाइनल हराकर ही जीता था। दूसरी ओर पाकिस्तान 2009 का चैंपियन है, टीम 2007 और 2022 में रनर-अप रह चुकी है। टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती श्रीलंकाई पिच पर उस्मान तारिक की गेंदबाजी होगी। तारिक का रुक कर गेंदबाजी करना, स्पीड वेरिएशन और एंगल भारतीय बैटर्स के लिए बड़ी चुनौती है।

मैच की डिटेल

भारत का दबदबा साबित करने वाले दो रिकॉर्ड

  • टूर्नामेंट में 10 मैच से नहीं हारा भारत: टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के नाम लगातार 10 मैच जीतने का रिकॉर्ड है। टीम ने 2024 में 8 मैच जीते थे, अब 2026 में 2 मैच जीतकर टीम नया रिकॉर्ड बना चुकी है।
  • पाकिस्तान को 8 में से 7 वर्ल्ड कप मैच हराए: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक 8 मैच खेले गए, 7 में भारत और महज 1 में पाकिस्तान को जीत मिली। टी-20 इंटरनेशनल में भी भारत ही आगे है। दोनों ने ओवरऑल 16 टी-20 खेले, 13 में भारत और सिर्फ 3 में पाकिस्तान को जीत मिली।

टीम इंडिया की स्ट्रेंथ और वीकनेस

  • स्ट्रेंथ: विस्फोटक बल्लेबाजी भारत की सबसे बड़ी ताकत है। ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और कप्तान सूर्यकुमार यादव अच्छी लय में नजर आए हैं। सूर्या इस साल 3 फिफ्टी लगा चुके हैं। बुमराह फिट हैं। कुलदीप, वरुण और अक्षर ने गेंदबाजी को संभाले रखा है।
  • वीकनेस: भारत को पिछले दोनों मुकाबलों में स्पिन खेलने में भी परेशानी हुई है, कोलंबो की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार है। इसलिए भारत को संभलकर रहना होगा।

पाकिस्तान की स्ट्रेंथ और वीकनेस

स्ट्रेंथ: ओपनर साहिबजादा फरहान टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं। उनके नाम एक अर्धशतक हैं। टीम का स्पिन डिपार्टमेंट अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। सलमान मिर्जा, अबरार, तारिक और नवाज 3-3 विकेट ले चुके हैं। शादाब और अयूब भी ज्यादा रन नहीं देते।

वीकनेस: बैटर्स पाकिस्तान की कमजोर कड़ी साबित हो सकते हैं। साहिबजादा के अलावा कोई भी बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका। बाबर, कप्तान सलमान धीमी पारियां खेल रहे हैं, इससे टीम को परेशानी हो सकती है।

अभिषेक शर्मा खेल सकते हैं

टीम इंडिया के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा अब पूरी तरह फिट हो गए हैं। वे आज का मुकाबले में खेल सकते हैं। उन्होंने शनिवार को टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। वहीं, मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के कप्तान ने भी संकेत दिए थे कि अभिषेक सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं। अभिषेक पेट में इन्फेक्शन की वजह से पिछला मैच नहीं खेल सक थे और दो दिन हॉस्पिटल में भी एडमिट थे।

दोनों टीमों के पॉसिबल मैच विनर्स

भारत

  1. जसप्रीत बुमराह: सटीक यॉर्कर के लिए मशहूर, किफायती गेंदबाजी करते हैं। पावरप्ले और डेथ ओवर्स में कारगर हैं। पिछले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
  2. वरुण चक्रवर्ती: 2 मैचों में 4 विकेट ले चुके हैं। नामीबिया के खिलाफ 3 विकेट निकाले थे। 5.16 की इकोनॉमी से गेंदबाजी कर रहे हैं।
  3. कुलदीप यादव: पाकिस्तान के खिलाफ गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। चाइनामैन गेंदबाज हैं। हर 12वीं गेंद पर विकेट लेते हैं।
  4. अभिषेक शर्मा: विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं। हर 8वीं गेंद पर छक्का लगाने की क्षमता है। स्ट्राइक रेट 200 के करीब रहता है।
  5. ईशान किशन: 2 मैचों में 81 रन बना चुके हैं। इसमें एक फिफ्टी भी शामिल है। स्ट्राइक रेट 202.50 का है।

पाकिस्तान

  1. शाहीन शाह अफरीदी: लेफ्ट आर्म पेसर ओपनिंग स्पेल में स्विंग से विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं। लोअर ऑर्डर में आकर बड़े शॉट्स भी खेलते हैं।
  2. साहिबजादा फरहान: इस टूर्नामेंट में फिफ्टी लगाने वाले पाकिस्तान के इकलौते बल्लेबाज हैं। 166.66 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। USA के खिलाफ 73 रन बनाए थे।
  3. उस्मान तारिक: श्रीलंकाई पिच पर भारतीय बैटर्स को परेशान कर सकते हैं। रुक कर गेंदबाजी करना, स्पीड वैरिएशन और एंगल उनकी गेंदबाजी को खास बनाता है।
  4. अबरार अहमद: मिडिल ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हैं। कैरम बॉल, फ्लिपर का प्रयोग करते हैं। गुगली और लेग स्पिन से भी बैटर्स को परेशान करते हैं।
  5. शादाब खान: बैट और बॉल दोनों से योगदान देते हैं। अमेरिका के खिलाफ 12 बॉल पर 30 रन की पारी खेलकर टीम स्कोर को 190 तक पहुंचाया। 2 विकेट भी लिए थे।

टॉस, पिच और मौसम

  • टॉस: तीनों मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीतेमौजूदा टूर्नामेंट में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम के तीनों मैच पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते हैं। पहले मैच में आयरलैंड टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लेकिन श्रीलंका ने हरा दिया। जबकि दूसरे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग की और आयरलैंड को हराया। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे मैच में टॉस तो जीता, लेकिन पहले गेंदबाजी कर ली। उसे जिम्बाब्वे से हार झेलनी पड़ी।
  • ओस: कोलंबो में ओस नहींकोलंबो में इन दिनों में ओस नहीं आती है। ऐसे में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना मुश्किल हो जाएगा। आमतौर पर साउथ एशियन कंडीशंस में जनवरी-फरवरी में शाम के बाद ओस आने से बैटिंग आसान हो जाती है, लेकिन कोलंबो में ऐसा नहीं होगा।
  • पिच: टूटने लगती है, गेंद रुककर आएगीकोलंबो की पिच दूसरी पारी में खुरदुरी हो जाती है। इससे स्पिनर्स को मदद मिलेगी। गेंद पेसर्स को भी मदद करेगी। ऐसे में यहां पहली पारी में बैटिंग और बाद में बॉलिंग असरदार होगी। इस पिच पर 41 विकेट गिरे हैं। 21 पेसर्स और 20 स्पिनर्स के नाम रहे।
  • मौसम: कोलंबो में दिनभर बारिश की संभावनाकोलंबो में शनिवार रात से ही बारिश शुरू हो गई, इस कारण मैदान को कवर्स से ढंका गया। रविवार को भी 50% इलाकों में बारिश का अनुमान है। अगर मैच नहीं हो सका तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिलेगा। रिजर्व डे नहीं है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह। ———————————————-

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज

क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर

लाइव अपडेट्स

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IND-PAK मैच को लेकर भारतीय फैन का रिएक्शन देखिए

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दावा- पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि भारतीय टीम कोलंबो में मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी।

पिछले साल सितंबर में दुबई में एशिया कप के दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था।

यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में लिया गया था। उसके बाद PCB चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी। उसके बाद दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हैं।

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

VIDEO में भारत-पाकिस्तान मैच का प्रीव्यू देखिए

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
वर्ल्डकप में IND-PAK मैच-पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया: बारिश भी बिगाड़ सकती है खेल, कोलंबो में 50% बारिश के आसार