पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें: कैप्टन अमरिंदर सिंह को अस्पताल से छुट्‌टी मिली, कांग्रेस जॉइन करने का ऑफर मिल चुका – Mohali News Chandigarh News Updates

[ad_1]


पंजाब के पूर्व CM व BJP नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को मोहाली के अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई है। कैप्टन घुटनों की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। हालांकि इस दौरान पॉलिटिकल विवाद भी गर्माया रहा। कैप्टन के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान ही विदेशों में संपत्ति के केस में उन्हें जालंधर ED ऑफिस से बेटे रणइंदर समेत पेश होने का समन भेज दिया गया। जैसे ही इस पर विवाद हुआ तो कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने कैप्टन को कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर दे दिया। इसके बाद भाजपा में खलबली मच गई। जालंधर से समन भेजने वाले ED के अफसर रवि तिवारी को हटाकर चेन्नई भेज दिया गया। इसके अलावा भाजपा के संगठन मंत्री श्रीनिवासुलु और वर्किंग प्रधान अश्वनी कुमार कैप्टन से मिलने पहुंच गए। हालांकि कैप्टन अमरिंदर की बेटी व पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान जयइंदर कौर ने कहा कि कैप्टन भाजपा में हैं और वहां से कहीं नहीं जा रहे हैं।

[ad_2]
पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें: कैप्टन अमरिंदर सिंह को अस्पताल से छुट्‌टी मिली, कांग्रेस जॉइन करने का ऑफर मिल चुका – Mohali News