[ad_1]
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 16 से 19 फरवरी तक एक्वा उद्यम नामक चार दिवसीय राष्ट्रीय मत्स्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित होगा। यह आयोजन राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान, हैदराबाद के मत्स्य पालन नवाचार व स्टार्टअप हब (मैनेज-फिशहब) के सहयोग से होगा, जिसमें मत्स्य उद्यमिता, नवाचार, शिक्षा, संवर्धन और आजीविका को एकीकृत मंच मिलेगा।
मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजेश गेरा ने बताया कि कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज 16 फरवरी को उद्घाटन करेंगे, जबकि मैनेज-फिशहब के सीईओ डॉ. सरवनन राज विशिष्ट अतिथि होंगे। पहले दिन हितधारक सम्मेलन में उद्यमी, मछुआरे, छात्र, शोधकर्ता व संस्थान प्रतिनिधि शामिल होंगे। 17-18 फरवरी को एक्वा युवा और 19 फरवरी को एक्वा उद्यमी कार्यक्रम में तकनीक, विपणन व संस्थागत सहयोग पर फोकस रहेगा।
[ad_2]
Hisar News: एचएयू में एक्वा उद्यम कार्यक्रम कल से




