[ad_1]
पंजाब और चंडीगढ़ में आज (रविवार) को शिवरात्रि के मौके पर मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। वहीं, पहाड़ों से जो बर्फीली हवाएं चल रही हैं, वे थोड़ी कमजोर हो जाएंगी। इससे जो तापमान में गिरावट आ रही थी, वह रुक जाएगी। वहीं, सर्दी भी धीरे-धीरे गायब होना शुरू हो जाएगी। जबकि कल रात से मौसम बदलेगा। इसके बाद अगले दो दिन बारिश की संभावना बन रही है। गत 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं आया है। यह सामान्य तापमान से 3.8 डिग्री अधिक है। सबसे अधिक तापमान 26.4 डिग्री नंगल डैम पर दर्ज किया गया है। कल रात से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा 16 फरवरी 2026 से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में पंजाब में 17 और 18 तारीख को बहुत हल्की बारिश कुछ इलाकों में हो सकती है। इन इलाकों में फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, लुधियाना और मोगा शामिल हैं। इन्हीं इलाकों में हल्की-फुल्की बौछारें रह सकती हैं। अब ठंड धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान की बात करें तो सभी जिलों का तापमान अब 23.1 डिग्री से लेकर 26.4 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। इस वजह से दिन में गर्मी महसूस होती है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 7.7 डिग्री से लेकर 11.5 डिग्री तक पहुंच गया है। इस वजह से अब रात में ज्यादा ठंड महसूस नहीं हो रही है। सुबह-शाम जरूर ठंड रहती है। 17 और 18 को हल्की बारिश मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह कहते हैं कि 17 और 18 तारीख को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक (बिजली कड़कने) की संभावना है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद 2-3 डिग्री तक धीरे-धीरे बढ़ सकता है।
[ad_2]
पंजाब-चंडीगढ़ में दो दिन बारिश की संभावना: कल रात से बदल जाएगा मौसम, आज बारिश की संभावना नहीं, तापमान सामान्य से अधिक – Mohali News


