{“_id”:”6990c000b32fd65be70fea96″,”slug”:”the-family-celebrated-the-birth-of-a-girl-child-rohtak-news-c-196-1-nnl1010-136106-2026-02-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rohtak News: परिवार ने मनाया कन्या जन्म पर उत्सव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
फोटो 04कन्या जन्मोत्सव मनाने पर सम्मान करते ट्रस्ट के सदस्य। ट्रस्ट
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट की ओर से बेटी बचाओ अभियान को समर्पित कार्यक्रम नंदिनी पर्व के अंतर्गत माली टीबा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि शनिवार को मोहल्ला माली टीबा निवासी राजाराम एवं सुमन जांगिड़ की पौत्री बेटी भव्या के पैदा होने पर उत्सव आयोजित करने पर परिवार को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. बृजलाल जांगिड़ ने कहा कि बेटियां सौभाग्य का प्रतीक हैं। बेटी समाज का दोहरा भार उठाती है और उसे अधिक सबल और मजबूत बनाने की जिम्मेदारी हमारी बनती है। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Rohtak News: परिवार ने मनाया कन्या जन्म पर उत्सव