[ad_1]
साहा। केसरी गांव के पास एक ढाबे पर खड़े ट्रक से दो टायर चोरी हो गए। चोरों ने ट्रक के पिछले हिस्से से दो नए टायर चोरी कर ईंटों पर खड़ा कर दिया। चालक बलविंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की धारा 305 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बलविंदर सिंह ने बताया कि वह ट्रक पर बतौर चालक काम करता है। शुक्रवार रात अपना ट्रक ढिंडसा ढाबा केसरी के पास खड़ा किया था। आकर देखा तो टायर गायब थे। ढाबे व आसपास बन रहे पंप के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। संवाद
घर के ताले तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी
अंबाला। बोह गांव में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। महेश नगर थाना पुलिस ने बोह गांव निवासी बहादुर सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। बहादुर सिंह ने बताया कि 11 फरवरी की दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपनी पत्नी मनप्रीत के साथ खेत पर गया था। एक घंटे बाद 2:20 बजे घर लौटे तो कमरे में रखी अलमारी खुली थी। आभूषण व नकदी गायब थी।
[ad_2]
Source link




