कैश जमा करवाने आए कंपनी कर्मचारी से चार लाख लूटे: ATM में आरोपियों ने आंखों में डाली मिर्च पाउडर, कैमरे में हुए कैद – Mohali News Chandigarh News Updates

[ad_1]


मोहाली के फेज-7 स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश जमा करवाने आए एक टेलीकॉल कंपनी के मुलाजिम की आंखों में मिर्च पाउडर डाल कैश से भरा बैग ले गए। बैग में करीब चार लाख रुपए कैश था। यह घटना उस समय जगह पर हुई। आरोपी कैमरे में कैद हुए है। जो कि शहर की सबसे प्राइम मानी जाती है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस सारे मामले को अब 4 प्वाइंटों में क्रमवार जानिए – 1.पेमेंट इकट्ठा करने का करते है काम इस बारे में गुरजोत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी ‘टेली लिंक’ नाम की कंपनी है। उनके पास करीब दस कर्मचारी काम करते हैं। ये कर्मचारी एयरटेल प्रीपेड और एयरटेल पेमेंट बैंक से कलेक्शन इकट्ठा कर अलग-अलग बैंकों में जमा करवाते हैं।
2. बैंक बंद होने से एटीम में कैश जमा करवा रहा था गुरजोत ने बताया कि हमारे पास मोहाली और खरड़ का इलाका भी है। आज उनके कर्मचारी विक्कू कुमार, निवासी हिमाचल प्रदेश, का फोन आया। उसने बताया कि वह एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश जमा करवा रहा था। शनिवार होने के कारण बैंक बंद था, इसलिए वह एटीएम के माध्यम से नकदी जमा करवा रहा था। 3. दो लोग आए, आंखों में मिर्च पाउडर डाला
गुरजोत सिंह ने बताया कि मुलाजिम ने जानकारी दी कि जब वह पैसे जमा करवाने जा रहा था, तभी दो आरोपी वहां आए। उन्होंने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और उसके हाथ से नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। 4. घायल युवक अस्पताल में भर्ती मुलाजिम की तबीयत ठीक न होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]
कैश जमा करवाने आए कंपनी कर्मचारी से चार लाख लूटे: ATM में आरोपियों ने आंखों में डाली मिर्च पाउडर, कैमरे में हुए कैद – Mohali News