[ad_1]
लुधियाना में कारोबारी को धमकी मिली। (AI जनरेटेड फोटो)।
लुधियाना के सराभा नगर में एक कारोबारी को विदेशी नंबर से कॉल कर 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। धमकी देने वाले ने कहा है कि यदि रकम नहीं मिली तो उसे और पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया जाएगा। इस धमकी के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है।
.
शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी की शाम करीब 6:50 बजे जब वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर (+1-619-606-0307) से व्हाट्सएप कॉल आई थी। पढ़ें पूरी खबर…
पंजाब DGP-जालंधर CP को दिल्ली विधानसभा का लेटर
दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के एडिशनल सेक्रेटरी होम मिनिस्ट्री, डीपीजी पंजाब, जालंधर पुलिस कमिश्नर को दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी मामले में फटकार लगाई है। तीनों से पूछा गया है कि तय समय (12 फरवरी) तक जवाब क्यों नहीं दिया। उन्हें अब 20 फरवरी तक का आखिरी समय दिया गया है। दिल्ली विधानसभा के सचिव रंजीत सिंह की तरफ से पत्र जारी कर कहा गया है कि, अगर अब जवाब नहीं मिलता है तो अवमानना की कार्यवाही की जाएगी।
बता दें कि AAP नेता आतिश पर दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही दौरान सिख गुरुओं पर टिप्पणी का आरोप है। इसे लेकर जालंधर के AAP नेता इलबाल सिंह बग्गी की शिकायत पर कांग्रेस नेता और कैंट MLA परगट सिंह, सुखपाल खैहरा पर केस दर्ज किया गया था। पढ़ें पूरी खबर…
लुधियाना 2 महिला पार्षदों के पतियों पर FIR, जमानत मिली

जमानत मिलने के बाद जानकारी देते हुए एडवोकेट गौरव अरोड़ा, हैप्पी शेरपुरिया व कुलवंत कांति
लुधियाना में भाजपा की दो महिला पार्षदों के पतियों पर साइबर थाने में दर्ज हुई FIR के बाद दोनों को जमानत मिल गई है।
आरोप है कि 26 जनवरी के एक कार्यक्रम के दौरान हैप्पी शेरपुरिया (वार्ड-27 की पार्षद जसबीर कौर के पति) और कुलवंत कांति (पार्षद कुलदीप कौर के पति) ने हलका दक्षिणी से विधायक रजिंदरपाल कौर छीना और AAP को अपशब्द कहे थे। इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद आप के हलका मीडिया इंचार्ज बंटी अंसारी और यूथ विंग इंचार्ज भूपिंदर सिंह ने साइबर सेल में शिकायत दी। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
पंजाब की बड़ी खबरें: लुधियाना में कारोबारी से 1 करोड़ की फिरौती मांगी, दिल्ली विधानसभा का पंजाब DGP-जालंधर CP को अल्टीमेटम – Mohali News



पंजाब DGP-जालंधर CP से दिल्ली विधानसभा ने मांगा जवाब: लेटर भेज कहा-आखिरी मौका, नहीं तो अवमानना का केस, सिख गुरुओं पर टिप्पणी मामला – Jalandhar News Chandigarh News Updates