Chandigarh: सिटी में आज से दौड़ेंगी पच्चीस नई इलेक्ट्रिक बसें, पीएम मोदी वर्चुअली दिखाएंगे हरी झंडी Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ में ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए आज से 25 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतरेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी से पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत इन बसों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आईएसबीटी सेक्टर-43 से होगा, जहां प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद रहेंगे।

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग के अनुसार केंद्र ने शहर के लिए 100 ई-बसों को मंजूरी दी है। 25 बसें फरवरी अंत तक और 50 मार्च-अप्रैल तक मिलने की उम्मीद है। नई बसों के आने से लंबी दूरी के रूट पर पुरानी 25 बसों को फिर से तैनात किया जाएगा, जिससे प्रमुख रूट्स पर हर 10 मिनट में सेवा मिल सकेगी। 

15 मीटर लंबी एसी बसें एक बार फुल चार्ज पर 224 किमी तक चलेंगी। इनमें 36 सीटें और 20 खड़े यात्रियों की व्यवस्था, डिजिटल डिस्प्ले, पुश बटन स्टॉप सिस्टम, लो-फ्लोर डिजाइन और दिव्यांगजनों के लिए ऑटोमैटिक रैंप जैसी सुविधाएं होंगी।

[ad_2]
Chandigarh: सिटी में आज से दौड़ेंगी पच्चीस नई इलेक्ट्रिक बसें, पीएम मोदी वर्चुअली दिखाएंगे हरी झंडी