Ambala News: प्लॉट पर कब्जे के लिए दबंगई, पुलिस सुरक्षा में बनी दीवार गिराई Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

Updated Sat, 14 Feb 2026 02:47 AM IST




अंबाला सिटी। मनमोहन नगर में एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। जालंधर निवासी राकेश कुमार व रणदीप गुप्ता ने आरोप लगाया है कि एक रसूखदार व्यक्ति ने पुलिस सुरक्षा में बनाई गई उनकी चारदीवारी को गिरा दिया है। अब जबरन खोदाई कर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। बलदेव नगर थाना पुलिस ने आरोपी आदित्य शर्मा पर धारा किसी की संपत्ति पर नुकसान पहुंचाने 324(4) व घर में घुसपैठ 329(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Trending Videos

जालंधर के कृष्णा नगर निवासी राकेश कुमार व राम विहार निवासी रणदीप गुप्ता ने बताया कि उन्होंने मनमोहन नगर में प्लॉट नंबर-7 वर्ष 1984 में खरीदा था। साल 2016 में आरोपी आदित्य शर्मा द्वारा कब्जे की कोशिश के बाद प्रशासन ने उन्हें पुलिस की सुरक्षा में चारदीवारी करने की अनुमति दी थी। 11 जनवरी 2026 को आरोपी ने दीवार गिरा दी। जब इसकी शिकायत बलदेव नगर चौकी में की गई, तो जांच अधिकारी राकेश कुमार ने आरोपी को कागजात के साथ बुलाया। आरोप है कि आदित्य शर्मा ने फोन पर ही पुलिस को कह दिया कि उसके पास कोई कागज नहीं है और वह नहीं आएगा। 24 जनवरी को मालिक अपने सभी दस्तावेजों के साथ पहुंचे लेकिन आरोपी नदारद रहा। संवाद

[ad_2]

Source link