Karnal News: बैठक में संगठन के विस्तार पर की चर्चा Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Sat, 14 Feb 2026 12:32 AM IST


बैठक को संबो​धित क​रते कांग्रेस के  जिला अध्यक्ष (शहरी) पराग गाबा। स्वयं



करनाल। संगठन सृजन के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष (शहरी) पराग गाबा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार के साथ शहर की समस्याओं पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि हर वार्ड और क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने और घर-घर पहुंच बनाने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल राजनीतिक मजबूती नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। उप प्रधान दिलशेर डाचर, उप प्रधान बिंद्र पोसवाल, पप्पू लाठर, नाहर सिंह संधू, पंकल गाबा व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: बैठक में संगठन के विस्तार पर की चर्चा