मोहाली पूर्व AAG की पत्नी मर्डर-केस में हाईकोर्ट सख्त: कहा- चार्जशीट की कॉपी दी जाए, जांच पर सवाल उठाने के लिए 2 हफ्ते का समय – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


मोहाली में पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता (एएजी) की पत्नी की हत्या और लूट के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वह इस मामले की चार्जशीट की कॉपी शिकायतकर्ता के अधिवक्ता कृष्ण कुमार गोयल को दे। हाईकोर्ट ने कहा कि चार्जशीट मिलने के बाद शिकायतकर्ता जांच में किसी भी कमी या गड़बड़ी की ओर कोर्ट का ध्यान दिला सकते हैं। 3 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश पुलिस ने हाईकोर्ट को बताया कि, 12 फरवरी को तीन आरोपियों के खिलाफ मोहाली (एसएएस नगर) की कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है। हालांकि कुछ फोरेंसिक रिपोर्ट, जैसे विसरा रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। जरूरत पड़ने पर पुलिस पूरक रिपोर्ट भी दाखिल करेगी। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी गिरफ्तार हैं और न्यायिक हिरासत में हैं। सुनवाई के दौरान कृष्ण कुमार गोयल ने कहा कि जांच सही दिशा में नहीं हुई। उनका कहना है कि कई अहम सुरागों पर कार्रवाई नहीं की गई और जिन लोगों के नाम सामने आए, उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया। उन्होंने अदालत से कहा कि परिवार जांच में रुकावट नहीं डालना चाहता, बल्कि चार्जशीट देखकर वह जांच की कमियों के बारे में अपनी बात रखना चाहते हैं। कोर्ट ने शिकायतकर्ता और उनके दामाद को जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। नौकर ही था मास्टरमांइड पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल (AAG) कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी अशोक की हत्या के मामले में हत्याकांड का मास्टरमाइंड घर का नौकर नीरज ही था। उसने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद नीरज ने खुद को कुर्सी से बंधा हुआ दिखाया था, लेकिन उसके शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं थे, जबकि मृतका ने हमलावरों का विरोध किया था। इसी विरोधाभास ने पुलिस का शक गहरा दिया और सख्त पूछताछ में नीरज ने कबूल कर लिया। घर से उसके साथी 40 तोले सोना (53.77 लाख रुपए कीमत) और साढ़े 8 लाख रुपए कैश लेकर फरार हैं। पुलिस का कहना है कि नीरज के दोनों साथियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। नीरज (25) उत्तराखंड का रहने वाला है। 9 साल से इनके पास काम कर रहा था। घटना वाली रात 11 बजे के बाद वारदात को अंजाम दिया गया था। उस समय महिला घर में अकेली थी। उनके पति बेटी से मिलने मस्कट गए हुए थे। आरोपियों ने रस्सी से महिला का गला दबाया मोहाली के फेज-5 में मकान नंबर 1764 में यह घटना हुई है। मेयर अमरदीप सिंह जीती सिद्धू ने बताया कि आरोपी रात करीब 11:40 बजे घर में घुसे और मैडम की हत्या कर दी। उनका गला रस्सी से दबाया गया था। इसके बाद आरोपी कैश और गहने लेकर फरार हो गए थे। सुबह नौकरानी घर में पहुंची। उस समय अशोक जमीन पर पड़ी हुई थी, जबकि नौकर कुर्सी से बंधा हुआ था और उसके मुंह पर टेप लगी थी। नौकरानी ने महिला को उठाने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। नौकर बोला- सिर पर वार किया, नहीं मिली चोट इसके बाद नौकरानी ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी, फिर पुलिस को सूचना दी गई। इस दौरान नौकर ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके सिर पर भी वार किया था। लेकिन पुलिस जांच में उसके सिर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले। महिला के अकेले होने का फायदा उठाया पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नौकर ने पूरी प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया। उसे पता था कि महिला घर पर अकेली है। ऐसे में वह आसानी से वारदात को अंजाम दे पाएगा। फिर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। इस शक से पकड़ा गया आरोपी पुलिस को उस पर शक इसलिए हुआ, क्योंकि वह कुर्सी से बंधा हुआ मिला था। लेकिन उसके शरीर पर किसी तरह की कोई चोट नहीं थी। जबकि महिला ने आरोपियों का मुकाबला किया था। इसी सवाल को लेकर जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपी ने कबूल कर लिया कि उसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की है। ऑटो में बैठकर आरोपी हुए थे फरार वारदात के बाद आरोपी ऑटो में फेज-5 पीटीएल चौक और फेज-दो होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे। एसपी सिटी दिलप्रीत ने बताया कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। संभावना है कि दोनों फरार आरोपी भी उत्तराखंड के ही हैं। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें 2 आरोपी आते हुए दिखाई दे रहे हैं।

[ad_2]
मोहाली पूर्व AAG की पत्नी मर्डर-केस में हाईकोर्ट सख्त: कहा- चार्जशीट की कॉपी दी जाए, जांच पर सवाल उठाने के लिए 2 हफ्ते का समय – Chandigarh News