[ad_1]
Harbhajan Singh On IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी, रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला खेला जाएगा. दोनों के बीच यह भिड़ंत कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में होगी. इस मैच को लेकर भविष्यवाणियों का दौरा शुरू हो चुका है, जिसमें अब टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह भी शामिल हो गए हैं. भज्जी ने मुकाबले की भविष्यवाणी करते हुए बड़ा बयान दिया. इसके अलावा उन्होंने बताया कि टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा क्या है.
टीम इंडिया को पाकिस्तान के स्पिनर से खतरा
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए हरभजन ने कहा, “पाकिस्तान के वो एक स्पिनर हैं, वो अच्छे स्पिनर हैं. उनको थोड़ा देखकर खेलना होगा. मुझे लगता है कि वह मैच का फैसला तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.”
हालांकि भज्जी ने यह साफ नहीं किया उन्होंने पाकिस्तान के किस स्पिनर की बात की. फिलहाल पाकिस्तान के उस्मान तारिक को लेकर चर्चा तेज है. संभावना है कि भज्जी ने उन्हीं के बारे में टीम इंडिया को चेताया होगा. यूएसए के खिलाफ मुकाबले में तारिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 27 रन देकर 3 विकेच चटकाए थे.
मुकाबले पर भज्जी की भविष्यवाणी
आगे मैच की भविष्यवाणी करते हुए हरभजन सिंह ने कहा, “भारतीय टीम सक्षम है. अच्छी टीम है. उम्मीद करते हैं कि वो उसी तरह से खेलेंगे, जैसे हमेशा खेलते हैं. बगैर दबाव के खेलें और जीत का झंडा लहराएं.”
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: On India-Pakistan upcoming match in T20 World Cup 2026, Former Indian cricketer and AAP MP Harbhajan Singh said, “India will win the match. Pakistan has a spinner, he is a good spinner, we have to play him safe… The Indian team is capable; it’s a… pic.twitter.com/OtnFyrDuq5
— ANI (@ANI) February 13, 2026
मैच से पहले पाकिस्तान का ड्रामा
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने मैच से पहले काफी ड्रामा किया. पहले पाकिस्तान की सरकार की तरफ से आधिकार तौर पर एलान करके कहा गया कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप तो खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले में हिस्सा नहीं लेगी. इसके बाद आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ मीटिंग करके इस मसले का हल निकाला और पाकिस्तान को खेलने के लिए तैयार किया. इस तरह पाकिस्तान की तरफ से ड्रामा देखने को मिला.
[ad_2]
IND vs PAK मैच पर हरभजन सिंह का बड़ा बयान, किसे बताया टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा? जानें



