[ad_1]
Is Breathlessness A Sign Of Heart Disease: अगर आपको अक्सर यह चिंता रहती है कि कहीं आपकी आर्टरीज में ब्लॉकेज तो नहीं बन रहा, तो अच्छी बात यह है कि कुछ सिंपल होम चेक्स के जरिए आप शुरुआती संकेतों को पहचान सकते हैं. भले ही घर पर बैठकर आर्टरीज में जमी प्लाक को सीधे देखा नहीं जा सकता, लेकिन शरीर कुछ ऐसे संकेत देता है, जो खतरे की ओर इशारा कर सकते हैं.
ब्लड प्रेशर की नियमित जांच
सबसे पहला और आसान तरीका है ब्लड प्रेशर की नियमित जांच. इसके लिए अपर आर्म वाला ऑटोमैटिक डिजिटल बीपी मॉनिटर सबसे भरोसेमंद माना जाता है. बीपी मापने से पहले कम से कम पांच मिनट तक शांति से बैठें. पैरों को जमीन पर टिकाकर रखें और पीठ को सहारा दें. इसके बाद सुबह और रात, दोनों समय दो-दो रीडिंग लें. ऐसा लगातार एक हफ्ते तक करें और फिर सभी रीडिंग का औसत निकालें. अगर आपका ब्लड प्रेशर बार-बार सामान्य से ज्यादा आता है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपकी धमनियों पर दबाव बढ़ रहा है. आमतौर पर 120/80 mmHg के आसपास का ब्लड प्रेशर सही माना जाता है.
एंकल ब्रैकियल इंडेक्स
दूसरा अहम टेस्ट है एंकल ब्रैकियल इंडेक्स. हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट Mayoclinic के अनुसार, यह टेस्ट पैरों और हाथों के ब्लड प्रेशर की तुलना करता है और खासतौर पर पेरिफेरल आर्टरी डिज़ीज़ के जोखिम को पहचानने में मदद करता है. इसे करने के लिए या तो दो कफ की जरूरत होती है या फिर एक ही मशीन से बारी-बारी से माप लिया जा सकता है. अगर एंकल और आर्म प्रेशर का अनुपात 0.90 से कम आता है, तो यह पैरों की आर्टरीज में सिकुड़ना और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के बढ़े हुए खतरे का संकेत हो सकता है. यह तरीका भरोसेमंद माना जाता है और शुरुआती स्क्रीनिंग में मदद करता है.
लिपिड प्रोफाइल टेस्ट
तीसरा जरूरी कदम है लिपिड प्रोफाइल टेस्ट. आजकल कई लैब्स घर से सैंपल कलेक्शन की सुविधा देती हैं. इस टेस्ट में टोटल कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल, एचडीएल और ट्राइग्लिसराइड्स की जांच होती है. खासतौर पर ज्यादा एलडीएल कोलेस्ट्रॉल आर्टरीज में प्लाक जमने के खतरे को बढ़ाता है. आमतौर पर टेस्ट से पहले 12 घंटे का फास्ट जरूरी होता है, जब तक डॉक्टर कुछ और न कहें. रिपोर्ट ऑनलाइन मिल जाती है, जिससे ट्रैक करना आसान होता है.
सीढ़ियां चढ़ते समय दिक्कत
चार मंजिल सीढ़ियां एक समान रफ्तार से चढ़ें. अगर इस दौरान सीने में दबाव महसूस हो, सांस जरूरत से ज्यादा फूलने लगे, जबड़े या बांह में दर्द हो, या चक्कर आए, तो तुरंत रुक जाएं. यह भी नोट करें कि लक्षण कितनी देर में आए और किस वजह से बढ़े. मेहनत करने पर दिखने वाले ऐसे लक्षण दिल की आर्टरीज से जुड़ी बीमारी के खतरे की ओर इशारा कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-Blood Cancer: लगातार थकान और बार-बार बुखार आना सामान्य नहीं, हो सकते हैं इस कैंसर के लक्षण
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator
[ad_2]
बीपी से लेकर सीढ़ियां चढ़ने तक, ये 4 तरीके बताएंगे कैसा है आपके दिल और आर्टरीज का हाल




