[ad_1]
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 19वें मैच में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर एक बड़ा उलटफेर किया है. 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम 146 रनों पर ऑलआउट हो गई. जोश इंग्लिस (8), ट्रैविस हेड (17) के रूप में ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप रही, तीसरे, चौथे नंबर पर आए कैमरून ग्रीन और टिम डेविड तो खाता भी नहीं खोल पाए. ब्लेसिंग मुजारबानी ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए, ब्रैड इवांस ने ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन समेत 3 बल्लेबाजों को आउट किया. ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद ग्रुप बी का सुपर-8 का सिनेरियो रोमांचक हो गया है.
ब्लेसिंग मुजारबानी ने जोश इंग्लिस के रूप में ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा, उन्होंने अपने पहले और मैच के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ये विकेट लिया. तीसरे नंबर पर आए कैमरून ग्रीन को ब्रैड इवांस ने पारी के तीसरे ओवर में कैच आउट कराया. अगले ही ओवर में मुजारबानी ने टीम डेविड को शून्य पर चलता किया. पांचवें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज ट्रैविस हेड (17) भी आउट हो गए, ये बड़ा विकेट भी इवांस ने लिया. ब्रैड इवांस ने हेड को बोल्ड किया.
मैट रेशों का संघर्ष बेकार
29 पर 4 विकेट गिर जाने के बाद ग्लेन मैक्सवेल और मैट रेशों के बीच एक महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हुई. मैक्सवेल ने 31 रन बनाए, लेकिन इसके लिए 32 गेंदें खेली. ये साझेदारी रयान बर्ल ने तोड़ी, उन्होंने मैक्सवेल को पवेलियन भेजा.
इसके बाद वेलिंगटन ने मार्कस स्टोइनिस (6) को सस्ते में पवेलियन भेजकर जिम्बाब्वे के लिए उम्मीद बढ़ा दी कि आज इतिहास रचा जा सकता है.
[ad_2]
वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया; मुजारबानी ने की शानदार गेंदबाजी



