[ad_1]
विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को भारत-नामीबिया मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया के इंपैक्ट प्लेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। गुरुवार को दिल्ली में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में ईशान ने सिर्फ 24 गेंदों पर 61 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे। इस विस्फोटक शुरुआत की बदौलत भारत ने 200 से ज्यादा का बड़ा स्कोर खड़ा किया। पावरप्ले में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर
ईशान ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में जेजे स्मिट के एक ओवर से 28 रन बटोरे। पहली गेंद डॉट रहने के बाद उन्होंने अगली पांच गेंदों पर चार छक्के और एक चौका जड़ा। भारत ने पहले 6 ओवर में 1 विकेट पर 86 रन बनाए, जो टी-20 इंटरनेशनल में भारत का तीसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। इससे पहले फरवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में भारत ने 95/1 और हाल ही में गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 94/2 का स्कोर बनाया था। 20 गेंदों में अर्धशतक
ईशान किशन ने 20 गेंदों में फिफ्टी पूरी की, जो टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए संयुक्त रूप से पांचवीं सबसे तेज अर्धशतक है। इस सूची में शीर्ष पर युवराज सिंह की 12 गेंदों की ऐतिहासिक पारी है। उन्होंने पावरप्ले के भीतर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और ऐसा करने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए। उनसे पहले रोहित शर्मा और केएल राहुल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। सितंबर 2025 के एशिया कप से अब तक भारतीय बल्लेबाजों ने पावरप्ले में 162.93 की स्ट्राइक रेट से 960 रन बनाए हैं। भारत दुनिया की इकलौती टीम है, जिसका पावरप्ले में सामूहिक स्ट्राइक रेट 150 से अधिक है। मिडिल ओवरों में धीमी पड़ी रफ्तार
ईशान के आउट होने के बाद भारत की रनगति धीमी पड़ गई। एक समय टीम ने 30 गेंदों में सिर्फ 20 रन जोड़कर 3 विकेट गंवा दिए। तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे संघर्ष करते नजर आए।
हालांकि, हार्दिक पंड्या ने अंतिम ओवरों में तेज बल्लेबाजी कर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। अगर पावरप्ले में ईशान की तूफानी शुरुआत नहीं होती, तो भारत का स्कोर 180 से नीचे रह सकता था। रणनीति का किया खुलासा
मैच के बाद ईशान किशन ने कहा,’हम सभी अच्छी लय में हैं और पावरप्ले का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। हम गेंदबाजों को टारगेट करके खेलते हैं। शुरुआत में ट्रम्पलमैन अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे, इसलिए हमने जोखिम नहीं लिया। हमें पता था कि स्विंग रुकने के बाद हम एक ओवर में 15 की जगह 25 से ज्यादा रन बना सकते हैं और हमने वही किया।’ पाकिस्तान मैच पर नजर
रविवार को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को लेकर ईशान ने कहा, ‘वहां की परिस्थितियां अलग होंगी। हमें पिच और उनके गेंदबाजों की ताकत के अनुसार खेलना होगा। अगर जरूरत पड़ी तो मैं स्ट्राइक रोटेट करूंगा, ताकि टीम का स्कोर लगातार बढ़ता रहे। टॉप-3 में से किसी एक बल्लेबाज का लंबी पारी खेलना जरूरी है और हम इस भूमिका को लेकर स्पष्ट हैं।’ _____________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी जीत:नामीबिया को 93 रनों से हराया; ईशान-पंड्या की फिफ्टी, चक्रवर्ती को 3 विकेट भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। टूर्नामेंट इतिहास में रनों के लिहाज से यह इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। पिछला रिकॉर्ड 90 रन का था, जोकि इंग्लैंड के खिलाफ 2012 में बना था। पूरी खबर
[ad_2]
ईशान किशन को इंपैक्ट प्लेयर का अवॉर्ड: नामीबिया के खिलाफ 24 गेंद में बनाए 61 रन; पावरप्ले में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर



