[ad_1]
चंडीगढ़। करीब 2500 निवेशकों से 1500 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में दर्ज केसों के पांच मोस्ट वांटेड आरोपी वर्षों बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। सेक्टर-17 के ईओडब्ल्यू को महिला समेत इन पांचों आरोपियों की तलाश है। पुलिस ने प्रत्येक पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मामले में बड़ी कार्रवाई कर चुका है लेकिन मुख्य आरोपी अब तक फरार हैं। आर्थिक अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार डेराबस्सी निवासी गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े सतीश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, रमन गुप्ता और अनुपम गुप्ता के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा में 19-19 एफआईआर दर्ज हैं। कंपनी के खिलाफ मोहाली, जीरकपुर और डेराबस्सी में भी मामले दर्ज हैं। वहीं मोहाली सेक्टर-70 निवासी क्रिस्पी खैरा भी इस घोटाले में वांछित है। सभी आरोपी लंबे समय से फरार बताए जा रहे हैं। संवाद
[ad_2]
Chandigarh News: पुलिस नहीं ढूंढ पा रही मोस्ट वांटेड, 2500 निवेशकों को 1500 करोड़ रुपये की चपत


