शराबी पुलिसवाले ने एयरहोस्टेस की ट्रेनिंग कर चुकी निकिता के सारे सपने रौंद दिए Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

निकिता गुड़गांव में मैक्स कंपनी में एक प्राइवेट नौकरी करती थी और उसका भाई नि मेरिडियत होटल नई दिल्ली में काम करता है,कल दोनों भाई बहन कश्मीरी गेट दिल्ली से हरियाणा रोडवेज की बस में अंबाला अपने घर वापस लौट रहे थे. तभी दोनों जब अंबाला कैंट बस से उतरे ओर अपने घर के लिए ई रिक्शा में बैठकर अंबाला सिटी के निकल पड़े, पुलिस कर्मी ने गाड़ी से टक्कर मारी.

ख़बरें फटाफट

अंबाला. 22 साल की निकिता अपने भाई के साथ घर लौट रही थी. दोनों दिल्ली से बस के जरिये अंबाला पहुंचे थे और परिवार से मिलने की खुशी थी. हालांकि, निकिता को जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा. सब्जी की रहड़ी लगाने वाले निकिता के पिता और परिवार के अरमान एक पुलिस कर्मी की लापरवाही से चकनाचूर हो गए. आरोपी पुलिस वाला परिवार को सारी उम्र का जख्म गया. निकिता का विदेश जाने का सपना भी उसकी मौत के साथ खत्म हो गया.

दरअसल अंबाला में बुधवार देर शाम लगभग 8 बजे गुड़गांव से अपने घर अंबाला लौटते वक्त निकिता और भाई हादसे का शिकार हो गए. दोनों बस स्टैंड पर उतरने के बाद ई-रिक्शा पर घर जा रहे थे, तभी शराब में धुत्त पुलिस कॉन्सटेबल अमित ने पहले ई रिक्शा को टक्कर मारी और फिर नीचे गिरी निकिता को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. अंबाला के काली पलटन पुल के नजदीक रात यह हादसा हुआ था.

निकिता के परिजनों ने बताया कि वह गुड़गांव में मैक्स कंपनी में एक प्राइवेट नौकरी करती थी और उसका भाई दिल्ली के होटल में नौकरी करता था. दोनों भाई बहन कश्मीरी गेट दिल्ली से हरियाणा रोडवेज की बस में अंबाला लौटे थे. यह लोग अंबाला शहर की मॉडल टाउन इलाके में रहते हैं और बस स्टैंड से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर ही यह हादसा हो गया.

लोकल 18 को निकिता की बुआ आशा देवी ने बताया कि निकिता के बचपन से ही बहुत बड़े सपने थे और उनके पिता ने खूब लाड़ प्यार से उसका पालन पोषण किया था. उन्होंने कहा कि वह दो भाई बहन थे और निकिता अपने भाई से बड़ी थी. वह अक्सर कहती थी कि उसका सपना है कि वह केन्या जाने का है. उन्होंने बताया कि निकिता के पिता सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं और निकिता को उन्होंने एयर एयरहोस्टेस का कोर्स भी किया था. निकिता की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है और वह चाहते हैं कि उन्हें इंसाफ मिले.

निकिता की माता मंजू बजाज ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी के बहुत बड़े सपने थे और वह सब अब बिखर गए हैं. उन्होंने कहा कि जिस भी पुलिस कर्मी की वजह से उनकी बेटी की जान गई है,उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए.

कौन है निकिता को मारने वाला आरोपी

अंबाला के बलदेव नगर चौकी में 13 नंबर राइडर में तैनात हेड कांस्टेबल अमित था. मेडिकल में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है. घटना के दौरान आरोपी को लोगों ने पकड़ा और बाद में अस्पताल में भी जमकर हंगामा किया. एसएचओ धर्मबीर सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है और मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई है.

[ad_2]