लंबोर्गिनी से भी महंगा है ये ‘विधायक’ झोटा, AC में रहता है, मालिक को मिल चुका है पद्मश्री सम्मान Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

पानीपत के डिडवाड़ी गांव के पद्मश्री नरेंद्र सिंह का मुर्रा नस्ल का झोटा ‘विधायक’ 41वीं राज्यस्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में दो श्रेणियों में विजेता रहा, जिसकी कीमत 15 करोड़ तक आंकी गई.

पानीपत. हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 41वीं राज्यस्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में पानीपत के डिडवाड़ी गांव के पशु पालक का मुर्रा नस्ल का झोटा ‘विधायक’ आकर्षण का केंद्र रहा.

41वीं राज्यस्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में इसने दो श्रेणियों में जीत दर्ज की, जिसमें ब्रीडिंग चैंपियन के रूप में ₹2.51 लाख और मुर्रा वयस्क श्रेणी में ₹51 हजार का इनाम जीता.

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी विधायक झोटे की सराहना कर चुके हैं. यह देशभर की 21 से अधिक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर चुका है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मालिक पद्मश्री नरेंद्र सिंह के इस झोटे की कीमत फरारी और लंबोर्गिनी कार से भी कर से भी ज्यादा लगाई जा चुकी है और 15 करोड़ रुपये तक देने को तैयार थे.

पानीपत के गांव डीडवाड़ी निवासी नरेंद्र सिंह को वर्ष 2019 में मुर्रा नस्ल की भैंसों और अन्य पशुधन के संरक्षण और नस्ल सुधार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था.

इससे पहले नरेंद्र गोलू नाम के भैंसे से प्रसिद्ध हुए थे और उसके बाद गोलू का बेटा गोलू 2 भी नरेंद्र ने रखा. विदेशी पशुपालक का डेलिगेशन नरेंद्र के फार्म पर देखने के लिए कई बार पहुंच चुका है.

गर्मियों में विधायक झोटा AC में रहता है और स्विमिंग पूल में स्नान करता है. इस झोटे की ऊंचाई साढ़े पांच फीट है. उन्होंने बताया कि उनका यह झोटा पिछले 4 साल से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है. नरेंद्र को साल 2025 में इस झोटे की वजह से ‘मुर्रा रत्न अवॉर्ड’ से सम्मानित हो चुके हैं. पूर्व राष्ट्रपति कोविंद भी मालिक को सम्मानित कर चुके हैं.

[ad_2]