- Hindi News
- Business
- Stock Market Updates; BSE Sensex NSE Nifty (12 February 2026) | Auto IT Share Price
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी 12 फरवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 350 अंक नीचे 83,900 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 70 अंकों की गिरावट, ये 25,900 पर आ गया है।
आज आईटी, मीडिया और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। निफ्टी IT इंडेक्स 3% से ज्यादा नीचे हैं। वहीं मीडिया इंडेक्स में 1% और ऑटो में 0.30% की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार
- दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2.60% ऊपर 5,495 पर कारोबार कर रहा है। वहीं जापान का निक्केई इंडेक्स फ्लैट है। ये 57,605 के स्तर पर आ गया है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.84% गिरकर 27,036 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.12% ऊपर 4,137 के स्तर पर कारोबहार कर रहा है।
- 11 फरवरी को अमेरिका का डाउ जोंस 0.13% गिरकर 50,121 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.16% गिरकर 23,066 और S&P 500 6,941 पर फ्लैट बंद हुआ।
विदेशी निवेशकों ने 11 फरवरी को 944 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे
- विदेशी निवेशकों (FII) ने 11 फरवरी को 944 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 126 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
- इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 5,913 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। इस दौरान DIIs ने भी 3,945 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।
BHEL का OFS रिटेल निवेशकों के लिए खुला
केंद्र सरकार की महारत्न कंपनी बीएचईएल का ‘ऑफर फॉर सेल’ आज 12 फरवरी से रिटेल निवेशकों के लिए खुल गया है। सरकार इसके जरिए कंपनी में अपनी 3% हिस्सेदारी बेच रही है। इसमें ग्रीनशू ऑप्शन के जरिए 2% अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने का विकल्प भी रखा गया है।
शेयर पर डिस्काउंट 8% से घटकर 2-3% पर आया
इसके लिए ₹254 प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया है। जब सरकार ने इस OFS का ऐलान किया था, तब फ्लोर प्राइस (₹254) बाजार भाव (करीब ₹276) से 8% कम था। लेकिन ऐलान के बाद BHEL के शेयरों में भारी गिरावट आई और यह ₹260 के करीब आ गया।
इस गिरावट की वजह से अब निवेशकों को मिलने वाला डिस्काउंट घटकर 2-3% रह गया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि डिस्काउंट कम होने से निवेशकों के लिए यह सौदा अब उतना आकर्षक नहीं रहा जितना पहले लग रहा था। हालांकि अब भी इसमें निवेश किया जा सकता है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सेंसेक्स 40 अंक गिरकर 84,234 पर बंद हुआ था
शेयर बाजार में कल यानी 11 फरवरी को फ्लैट कारोबार रहा। सेंसेक्स 40 अंक की गिरावट के साथ 84,234 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 19 अंक की बढ़त रही, ये 25,954 पर बंद हुआ।
ऑटो और हेल्थकेयर शेयर्स में खरीदारी रही। वहीं IT और प्राइवेट बैंकों के शेयर्स में बिकवाली। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 गिरकर बंद हुए। निफ्टी को 50 शेयरों में से 26 में गिरावट रही।

Source: https://www.bhaskar.com/g/business/news/sensex-nifty-down-share-market-live-updates-137184976.html




