Haryana: चाइनीज डोर से कटी 12वीं के छात्र की सांस नली, एडमिट कार्ड लेने बाइक पर जा रहा था निश्चय Latest Haryana News

[ad_1]

अपनी मां के साथ बोर्ड परीक्षा का प्रवेशपत्र लेने जा रहे एक छात्र की चाइनीज डोर से सांस की नली कट गई। बीते 7 फरवरी को करनाल में यह घटना घटी।



चाइनिज मांझा
– फोटो : सांकेतिक तस्वीर



विस्तार

चाइनीज डोर की चपेट में आने से कक्षा 12वीं के छात्र निश्चय की सांस की नली कट गई। घटना बीते 7 फरवरी की है। छात्र बाइक पर अपनी मां के साथ स्कूल में बोर्ड परीक्षा का प्रवेशपत्र लेने जा रहा था। सेक्टर-6 निवासी निश्चय के पिता जयभगवान ने बताया कि बाइक निश्चय चला रहा था उसकी मां पीछे बैठी थी। सेक्टर-14 में सड़क पर लटकी चाइनीज डोर निश्चय की गर्दन में उलझ गई। तेज धार से उसकी गर्दन गंभीर रूप से कट गई। मौके पर ही खून बहने लगा। लोगों की मदद से छात्र को सेक्टर-14 स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि लड़के की श्वास नली कट चुकी है। उसकी आपात सर्जरी की गई।

Trending Videos

उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ. अर्शदीप सिंह ने बताया कि समय पर उपचार मिलने से स्थिति नियंत्रित की जा सकी। सर्जरी के बाद छात्र को गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल छात्र की स्थिति खतरे से बाहर है और हालत में सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य में इसी प्रकार सुधार रहा तो निश्चय को अगले सप्ताह अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वह बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकेगा।

 

[ad_2]
Haryana: चाइनीज डोर से कटी 12वीं के छात्र की सांस नली, एडमिट कार्ड लेने बाइक पर जा रहा था निश्चय