[ad_1]
{“_id”:”698cd7c726538a8b5a0e2415″,”slug”:”electricity-transformer-stolen-causing-loss-of-60000-to-the-department-ambala-news-c-36-1-amb1001-158092-2026-02-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी, विभाग को 60 हजार का नुकसान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
शहजादपुर। चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए 10 केवीए का एक बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिजली निगम (उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम) के नारायणगढ़ सब-डिवीजन के एसडीओ विकास बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उपभोक्ता रणदीप सिंह ने विभाग को सूचना दी थी कि 29 और 30 जनवरी की दरमियानी रात को उनका 10 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया है। सूचना मिलते ही एरिया इंचार्ज और जेई दिनेश कुमार ने मौके का मुआयना किया, इसमें चोरी की पुष्टि हुई। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, इस चोरी से विभाग को करीब 60 हजार 194 रुपये का नुकसान हुआ है। संवाद
[ad_2]
Source link


