Gurugram News: सामान भेजने के नाम पर कंपनी संचालकों ने युवक से की 11.48 लाख की धोखाधड़ी Latest Haryana News

[ad_1]

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-14 थाने में दर्ज की एफआईआर

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गेमिंग से जुड़ी कंपनी को माल भेजने के नाम पर दूसरी कंपनी के संचालकों ने 11,48,354 रुपये की धोखाधड़ी की। कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-14 थाने में धारा 420,120-बी आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है।

मई 2024 में प्रज्ज्वल अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर गेमिंग उपकरण मंगवाने के लिए जय, प्रणव तलाटी और सुमित शर्मा से संपर्क किया। आरोपियों ने 11.48 लाख के चेक प्राप्त कर उन्हें कैश करवा लिया। रुपये मिलने के बाद आरोपियों ने दावा किया था कि वह पांच प्ले स्टेशन, पांच कंसोल, 13 प्ले स्टेशन, चार कंसोल, दो एक्सबॉक्स व 18 एक्स्टा गेमिंग कंट्रोलर्स भेजेंगे। भारी ऑर्डर के वादे के बावजूद, प्रज्ज्वल को मिले पार्सल में केवल दो प्ले स्टेशन और कुछ मामूली सामान था। बार-बार संपर्क करने पर आरोपियों ने टाल-मटोल किया। जांच अधिकारी एएसआई श्याम लाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]
Gurugram News: सामान भेजने के नाम पर कंपनी संचालकों ने युवक से की 11.48 लाख की धोखाधड़ी