Karnal News: ब्रेकर पर झटका लगने से पलटा ट्रक, डीजल टैंक से तेल बहा Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल। मेरठ रोड पर बुधवार सुबह 11 बजे सब्जियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर मटर की बोरियां बिखर गईं। ट्रक के डीजल टैंक से तेल बहने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ब्रेकर का अंदाजा नहीं होने से हादसा हुआ। ब्रेकर से आगे सफेद पट्टी नहीं बनी है। ऐसे में पहले भी हादसे हो चुके हैं।

हादसे के समय मौजूद रहे मुकेश, विशाल, रमेश और अंकुश ने बताया कि सफेद पट्टी नहीं होने से तेज रफ्तार में आने वाले वाहन चालकों को ब्रेकर का अंदाजा नहीं लग पाता। ट्रक चालक भी ब्रेकर को नहीं देख सका और तेज झटका लगने से संतुलन बिगड़ गया। ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ट्रक में मटर की बोरियां लदी थीं। ये सड़क पर फैल गईं। डीजल बहने से कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। लोगों ने बोरियों को सड़क किनारे हटाया।

जांच अधिकारी रमेश ने बताया कि चालक को मामूली चोटें आई हैं। हाइड्रा बुलाकर ट्रक को सीधा किया गया और मार्ग साफ कराया गया। ब्यूरो

[ad_2]
Karnal News: ब्रेकर पर झटका लगने से पलटा ट्रक, डीजल टैंक से तेल बहा