चंडीगढ़ में हिट एंड रन: कार ने बाइक सवार सगे भाइयों को उड़ाया; एक की मौत, दूसरा PGI में लड़ रहा मौत से जंग Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ में एक बार फिर से तेज रफ्तार कार ने कहर बरपाया है। सेक्टर-50 में हिट एंड रन मामले में 18 साल के युवक की मौत हो गई। सेक्टर-50 के गोशाला चौक के पास रविवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में 11वीं के छात्र सुभाष (18) की मौत हो गई जबकि उसका बड़ा भाई 19 वर्षीय शुभम गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

सेक्टर-49 थाने में तैनात कांस्टेबल पार्थ ने शिकायत में बताया कि वह बीट ड्यूटी के दौरान रात करीब नौ बजे नांगली आश्रम की ओर से गोशाला चौक पहुंचे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। पुलिसकर्मी ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया जबकि शुभम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। शुभम फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है।

मोहाली के जगतपुरा निवासी मृतक के पिता गुरदयाल ने बताया कि सुभाष सेक्टर-46 के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था जबकि शुभम सेक्टर-82 मोहाली में निजी नौकरी करता है। हादसे की सूचना उन्हें रात करीब 11 बजे पुलिसकर्मियों के फोन से मिली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों भाई किसी परिचित से बाइक लेकर निकले थे। आरोपी चालक की तलाश जारी है।

[ad_2]
चंडीगढ़ में हिट एंड रन: कार ने बाइक सवार सगे भाइयों को उड़ाया; एक की मौत, दूसरा PGI में लड़ रहा मौत से जंग