GHV Infra Projects Multibagger Stock: शेयर बाजार में बुधवार, 11 फरवरी को GHV इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. इसमें 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया. पिछले पांच कारोबारी सत्रों में स्टॉक ने 15 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की है.
इस तेजी के पीछे कंपनी को मिले एक बड़े वर्क ऑर्डर को मुख्य वजह माना जा रहा है. इस वजह से कंपनी स्टॉक पर निवेशकों की खास नजर बनी हुई है. रिटर्न आंकड़ों की बात करें तो, पिछले 5 सालों में कंपनी शेयरों ने निवेशकों को 7,950 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. आइए जानते हैं, इस स्टॉक के बारे में…
नए प्रोजेक्ट के ऐलान से शेयर में उछाल
GHV इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के शेयरों में तेजी उस समय देखने को मिली, जब कंपनी ने 10 फरवरी को एक बड़े वर्क ऑर्डर की जानकारी दी. कंपनी के मुताबिक, उसे हरियाणा में पानी स्टोरेज पॉन्ड के निर्माण का ठेका MHK Buildcon LLP कंपनी से मिला है. इस प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू 135 करोड़ रुपये बताई गई है.
इस काम को पूरा करने के लिए कंपनी को 22 महीने का समय दिया गया है. जिससे आने वाले समय में उसके रेवेन्यू में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है. कंपनी ने यह भी साफ किया है कि यह पूरी तरह घरेलू प्रोजेक्ट है और इसमें प्रमोटर या किसी ग्रुप कंपनी की कोई हिस्सेदारी नहीं है. इस खबर के बाद शेयर रॉकेट की तरह भागने लगे.
निवेशकों को मिला मल्टीबैगर रिटर्न
कंपनी के रिटर्न आंकड़ों पर एक नजर डालें तो, यह शेयर लंबी अवधि में निवेशकों के लिए मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुआ है. आखिरी 5 सालों में इस स्टॉक ने शेयरधारकों को 7,950 फीसदी से ज्यादा का मुनाफा दिया है. वहीं, बीते तीन वर्षों में इसमें करीब 6800 फीसदी की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. जिससे निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कमाने का अवसर मिला है.
शेयर बाजार में कंपनी का हाल
GHV इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के शेयरों में बुधवार, 11 फरवरी को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कारोबारी दिन के दौरान कंपनी शेयर पर अपर सर्किट लग गया. दिन की समाप्ति पर कंपनी शेयर 4.98 प्रतिशत या 12.45 रुपये उछलकर 262.35 रुपये पर बंद हुए.
दिन की शुरुआत शेयरों ने 262.35 रुपये पर की थी. कंपनी शेयरों के 52 सप्ताह का हाई लेवल 362.40 रुपये और वहीं, 52 सप्ताह का लो लेवल 32.86 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,809 करोड़ रुपये का है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: 1 करोड़ का मकान लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, सैलरी और EMI का पूरा कैलकुलेशन
Source: https://www.abplive.com/business/stock-market/ghv-infra-projects-share-price-multibagger-stock-order-news-2026-know-the-details-3087830




