[ad_1]
पंचकूला में हरियाणा चुनाव आयुक्त से मुलाकात के दौरान ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस नेता।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व नगर परिषद प्रधान रविंदर रावल तथा एडवोकेट रणधीर सिंह ने राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आगामी नगर निकाय चुनावों में बीसी-ए और बीसी-बी वर्ग के संभावित उम्मीदवारों क
.
कांग्रेस नेता रविंद्र रावल ने बताया कि कई इच्छुक प्रत्याशियों को बीसी-ए/बीसी-बी प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार पहचान पत्र (एफआईडीआर) प्रणाली में अनिवार्य प्रविष्टि के कारण आवेदन प्रक्रिया अटक रही है। खासतौर पर वे उम्मीदवार जो विवाह या अन्य कारणों से दूसरे राज्यों से हरियाणा में आकर बसे हैं, इस शर्त को पूरा नहीं कर पा रहे, जिससे उनके आवेदन लंबित हैं।
इसके अलावा महिलाओं की पात्रता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 8 में सामान्य और अनुसूचित जाति वर्ग का उल्लेख है, लेकिन बीसी-ए/बीसी-बी वर्ग को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं होने से उम्मीदवारों और जिला प्रशासन के बीच भ्रम बना हुआ है। कांग्रेस नेताओं ने बताई से समस्याएं…
- कानूनी स्थिति पर सवाल – पत्र में कहा गया है कि हरियाणा म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट, 1994 की धारा 8 में नगर निकाय चुनाव लड़ने वाले BC-A/BC-B अभ्यर्थियों के लिए आय सीमा (क्रीमी लेयर) के आधार पर अयोग्यता का कोई प्रावधान नहीं है। इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा क्रीमी लेयर की शर्त लगाई जा रही है, जिससे परेशानी हो रही है।
- महिला उम्मीदवारों की विशेष दिक्कत – खासकर वे महिलाएं जो शादी के बाद हरियाणा आई हैं और जिनके मूल राज्यों में BC-A/BC-B का विभाजन नहीं है। वहां केवल सामान्य BC प्रमाणपत्र बनता है। हरियाणा में आवेदन करने पर सिस्टम माता-पिता की FIDR डिटेल मांगता है, जो उनके मूल राज्यों में उपलब्ध नहीं होती, इसलिए आवेदन लंबित रह जाते हैं।
- आगामी नगर निकाय चुनाव के सीमित उद्देश्य से BC-A/BC-B प्रमाणपत्र मैन्युअल तरीके से जारी करने की अनुमति दी जाए। ऐसे विशेष मामलों में FIDR सिस्टम पर सख्त निर्भरता न रखी जाए। जिससे कि पात्र उम्मीदवार तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी अड़चनों के कारण चुनाव लड़ने के अधिकार से वंचित न हों।
[ad_2]
हरियाणा चुनाव आयुक्त से मिले कांग्रेस नेता: बीसी-A और बीसी-B के भावी कैंडिडेट की दिक्कत बताई, क्रीमीलेयर की नई शर्त लगा रहे अधिकारी – Panchkula News

