{“_id”:”698b6f16ed2a908f870a09c6″,”slug”:”roadways-bus-slip-from-road-sirsa-news-c-128-1-sir1002-152848-2026-02-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sirsa News: सड़क से नीचे उतरी रोडवेज, सभी सवारियां सुरक्षित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:17 PM IST
फोटो – 43
Trending Videos
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। सिरसा से मम्मड़ खेड़ा जाने वाली रोडवेज बस मंगलवार शाम को सामने से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के चलते अचानक सड़क से नीचे उतर गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी सवारी को चोट नहीं लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की बस सिरसा बस स्टैंड से अपने निर्धारित समय के अनुसार, शाम करीब साढ़े 5 बजे अपना अंतिम रूट लेकर गांव मम्मड़ खेड़ा की ओर जा रही थी। शाम करीब सवा 6 बजे बस जब गांव भुन्ना के नजदीक पहुंची तो सामने से एक अनियंत्रित बाइक बस के सामने आ गई। बस चालक ने अपनी सूझबूझ व अनुभव का परिचय देते हुए बस को सड़क से नीचे उतार दिया। जिससे मोटरसाइकिल चालक सहित सुरक्षित बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय मोटरसाइकिल चालक मोबाइल पर बात करते हुए गांव भुन्ना से खाई शेरगढ़ की तरफ जा रहा था। घटना के समय बस में करीब 35 से 40 सवारियां मौजूद थीं। घटना के बाद चालक व परिचालक ने सभी सवारियों को बस से नीचे उतार कर पुनः सड़क पर चढ़ाकर और सभी सवारियों को बिठाकर अपने गंतव्य तक ले गए।
[ad_2]
Sirsa News: सड़क से नीचे उतरी रोडवेज, सभी सवारियां सुरक्षित