हरियाणा के नूंह में जहरीला पानी पीने से 3 गायों की मौत, 40 से अधिक बीमार Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Nuh News: हरियाणा के नूँह के गोयला गांव में अज्ञात वाहन चालक द्वारा जहरीला कैमिकल युक्त पानी डालने से 3 गायों की मौत, 40 से अधिक गंभीर, स्थानीय लोगों का आरोप है कि अज्ञात वाहन चालक ने रेलवे और केएमपी रोड के बीच के क्षेत्र में जहरीला कैमिकल युक्त पानी डाल दिया, जिसे गायों ने पी लिया और मौत हो गई.

Zoom

नूँह. हरियाणा के  नूँह जिले के तावडू उपमंडल के अंतर्गत गोयला गांव के निकट कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे और रेलवे लाइन के बीच एक गंभीर घटना सामने आई है. जहरीले केमिकल युक्त पानी पीने से तीन गायों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक गायों की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना से स्थानीय पशुपालकों में भारी रोष व्याप्त है.  उधर, जहरीले और कैमिकल की बदबू से स्थानीय लोग और राहगीर भी बेहद प्रभावित है इससे आंखों में जलन और गले में सांस लेने में भी दिक्कत लोगों को होने लगी है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

लोगों ने ने बताया कि 9 फरवरी 2026 को सुबह करीब 11 बजे गांव कलियाका निवासी वहिद पुत्र नूरला, जुम्मा पुत्र नाजर और गोयला निवासी शाहरुख पुत्र आमीन अपनी गायों को चराने केएमपी रोड और रेलवे के बीच ले गए थे. वहिद के पास 50, जुम्मा के पास 80 और शाहरुख के पास 60 गायें थीं.

आरोप है कि एक अज्ञात वाहन चालक ने रेलवे और केएमपी रोड के बीच के क्षेत्र में जहरीला कैमिकल युक्त पानी डाल दिया. गायों ने इस दूषित पानी को पी लिया, जिसके परिणामस्वरूप 43 गायों पर असर हुआ. इनमें से 3 गायों की मौत हो गई और बाकि 40 गायों की तबीयत बिगड़ गई.

पीड़ित पशुपालक वहिद ने मोहम्मदपुर अहीर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें अज्ञात वाहन चालक की लापरवाही बताई गई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया. गांव कलियाका और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में गोपालक रहते हैं, जिनके पास हजारों गायें हैं. ग्रामीणों ताहिर, इदरीस, जुहरदीन, अलीशेर, उम्मर नंबरदार, सद्दीक अब्बास, अख्तर, लीलू और जहीर ने बताया कि जहरीला पदार्थ इतना जहरीला था कि इससे आंखों में जलन हो रही थी. गायें बेहोश होने लगीं और कई पक्षी भी मृत पाए गए.

ग्रामीणों का मानना है कि यह कैमिकल किसी फैक्ट्री या कबाड़ से अवैध रूप से रात के समय फेंका गया है, जो नियमित रूप से होता रहता है. इस घटना से आसपास का वातावरण प्रभावित हुआ है और स्थानीय लोगों में आक्रोश है. जांच अधिकारी रफीक अहमद ने मौके पर निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. कैमिकल फेंकने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

homeharyana

हरियाणा के नूंह में जहरीला पानी पीने से 3 गायों की मौत, 40 से अधिक बीमार

[ad_2]