[ad_1]
अंबाला। साइबर अपराधियों ने अब सैन्य अधिकारियों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। कैंट के गोविंद नगर की रहने वाली एक सेवानिवृत्त महिला सैन्य अधिकारी से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग और पीएमएस अकाउंट के नाम पर 8.92 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संगठित गिरोह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता अनुपमा चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नवंबर 2025 में उनके पास अमोल सरवाडे नामक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताते हुए मास्टर ट्रेडिंग नामक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल कर लिया। ग्रुप में आशिम शर्मा और अकिता अश्विन जैन नामक अन्य सदस्य भी शामिल थे, जो निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देते थे।
आरोपियों ने अनुपमा को आरबीके शेयर ब्रोकिंग लिमिटेड नाम का एक मोबाइल एप डाउनलोड करवाया। भरोसे में आकर पीड़िता ने 29 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 8,92,000 रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए श्री ट्रेडिंग कंपनी , आरोग्याम एग्रोमिल्स और अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिए। धोखाधड़ी का पता तब चला जब पीड़िता के पास गुजरात पुलिस की साइबर सेल का फोन आया। संवाद
[ad_2]
Source link


