{“_id”:”698b7a6c8b504f678a0c96db”,”slug”:”officials-of-the-state-teachers-association-70-met-the-newly-appointed-beo-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-151282-2026-02-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Charkhi Dadri News: नवनियुक्त बीईओ से मिले राजकीय अध्यापक संघ-70 के पदाधिकारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:05 AM IST
बीईओ से मुलाकात करते हुए संघ के शिक्षक। – फोटो : 1
चरखी दादरी। हाल ही में नियुक्त की गई दादरी बीईओ सुमन संध्या कार्यालय में पहुंच कर राजकीय अध्यापक संघ 70 के पद अधिकारियों ने मुलाकात की। सभी पदाधिकारी व साथी राज्य उपप्रधान जगमेन्द्र छिल्लर की अगुवाई में उनसे मिले। इस भेंट के दौरान अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा भी की गई। जगमेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि शिक्षा व राजकीय स्कूलों से जुडे हुए सभी साथियों का यही प्रयास है कि हमारे प्रत्येक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला हर एक बच्चा अधिक से अधिक आगे बढे, उसका सर्वांगीण विकास हम सभी मिलकर करे, जिससे कि आने वाले समय में वो समाज व देश के लिए अपने कर्तव्य को अधिक से अधिक सकारात्मक रूप से पूरा कर सके। इसके लिए नियमित अंतराल पर अन्य गतिविधियों के जरिए भी उनका मनोबल बढ़ाया जा रह है और प्रोत्साहित करते हुए उनके हुनर को निखारा भी जा रहा है चाहे फिर वो खेलकूद या अन्य किसी भी दिशा में बच्चों को आगे ले जाना हो। मौके पर जिला महासंघ प्रधान जयवीर घसोला, जिला प्रधान कृष्ण बजाड़, जिला महासचिव नरेंद्र कादयान, दादरी ब्लॉक प्रधान पवन सांगवान, पूर्ण सिंह थालोर और मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
[ad_2]
Charkhi Dadri News: नवनियुक्त बीईओ से मिले राजकीय अध्यापक संघ-70 के पदाधिकारी