Karnal News: शिव-पार्वती के विवाह का सुनाया प्रसंग Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Wed, 11 Feb 2026 12:35 AM IST


शिव महापुराण कथा सुनाते पंडित रसिक बिहारी। संस्‍‌‌था



करनाल। गांव सग्गा स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंगलवार को पावर हाउस में शिव महापुराण कथा में कथा व्यास पं. रसिक बिहारी ने श्रद्धालुओं को शिव-पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्हाेंने बताया कि शिव-पार्वती विवाह प्रेम, त्याग, तप और आदर्श दांपत्य जीवन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण का श्रवण करने से व्यक्ति के कष्ट दूर होते हैं, जीवन में सुख-शांति आती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा के समापन पर भगवान शिव की आरती की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर भोलेनाथ के जयकारे लगाए। कथा 16 तक रोजाना दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: शिव-पार्वती के विवाह का सुनाया प्रसंग