{“_id”:”698b82c3f331a0cd5e0011cd”,”slug”:”online-workshop-on-yoga-and-life-organised-jind-news-c-199-1-jnd1010-148303-2026-02-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jind News: योग और जीवन पर कार्यशाला आयोजित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:40 AM IST
10जेएनडी07: हिंदू कन्या महाविद्यालय में कार्यशाला में मौजूद छात्राएं। स्रोत संस्थान
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के इतिहास विभाग की तरफ से योग और जीवन पतंजलि के सूत्रों का अनुप्रयोग विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। संयोजिका डॉ. रश्मि मलिक ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास का आधार है। मुख्य वक्ता के रूप में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुमन पुनिया रहीं। सत्य, अहिंसा, ध्यान, धारणा और समाधि जैसे गूढ़ विषयों को सरल उदाहरणों के साथ समझाया। संवाद