{“_id”:”698b841103a158a3b30ca871″,”slug”:”medal-winners-were-felicitated-at-the-school-karnal-news-c-18-knl1018-842784-2026-02-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: पदक विजेताओं का स्कूल में किया गया अभिनंदन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:46 AM IST
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करती प्रधानाचार्य। संस्थान
मूनक। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के तीन छात्रों ने पदक जीता। मंगलवार को उनका स्कूल में सम्मान किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 9 फरवरी को कर्ण स्टेडियम में किया गया था। छात्र दीपांशु ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। नीतीश नितिन ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया और सुंदरलाल ने डिस्कस थ्रो में द्वितीय स्थान हासिल किया। तीनों छात्रों का विद्यालय में स्वागत किया गया और प्रधानाचार्य सुरेंद्र ने छात्रों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत लगन और शिक्षा के मार्ग दर्शन का परिणाम है। पीटीआई संदीप को भी बधाई दी। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Karnal News: पदक विजेताओं का स्कूल में किया गया अभिनंदन