अबोहर के होटल में युवती की गर्दन काटकर हत्या: बॉयफ्रेंड के साथ आई; खून से लथपथ अर्धनग्न लाश कमरे में मिली, आंखें बंधी थीं – Abohar News Chandigarh News Updates

[ad_1]


फाजिल्का जिले के अबोहर में मलोट रोड पर ट्रक यूनियन के पास स्थित एक होटल में मंगलवार शाम एक लड़की की हत्या कर दी गई। उसका शव होटल के कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला। युवती की गर्दन तेजधार हथियार से काटी गई है। लड़की का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला और उसकी आंखों पर पट्‌टी बंधी हुई थी। होटलकर्मियों ने बताया है कि लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पहुंची थी। हालांकि, युवक करीब आधे घंटे बाद ही होटलकर्मियों को जोमैटो से खाना ऑर्डर करने का बहाना लगाकर वहां से निकल गया। सूत्रों के अनुसार, लड़का गिरफ्तार हो चुका है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी लड़के को ट्रेस कर पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस देर रात तक होटल में जांच करती रही। लड़की की शिनाख्त के बाद उसकी डेडबॉडी वहां से उठाकर मॉर्च्युरी पहुंचाई गई। घटना के बारे में यह जानकारी मिली… पुलिस ने होटल सील किया घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना-1 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल को सील कर दिया और होटल का रिकॉर्ड, रजिस्टर व अन्य सबूत अपने कब्जे में ले लिए। मौके पर जांच के लिए पहुंचे SHO हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को ट्रेस कर लिया है। उसने जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, लड़की का नाम आरती है। उसकी उम्र 18 साल बताई जा रही है, लेकिन उसकी उम्र को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। इसे लेकर SHO का कहना है कि अगर लड़की नाबालिग निकली तो होटल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लड़की का परिवार कानपुर का रहने वाला SHO के अनुसार, लड़की मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली थी। उसके पिता कई सालों से अबोहर में शहीद मेजर सुरिंदर सिंह चौक के नजदीक बनी गौशाला में काम करते हैं। लड़की जिस लड़के के साथ होटल में आई थी, उस लड़के का नाम सचिन (22) है। वह कुई खेड़ा गांव का रहने वाला है। परिजन बोले- 6 महीने से लड़के के टच में थी आरती मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पिता जयलाल और माता गुड्‌डी देवी ने बताया है कि उनकी बेटी आरती केवल 17 साल की थी। वह करीब 6 महीने से सचिन नाम के लड़के के टच में थी। वह उससे बात करती थी, लेकिन बात कहां तक बढ़ी है, वह जानकारी नहीं। परिजन ने बताया- हम करीब 20 साल से गौशाला में रह रहे हैं। आज (मंगलवार को) गौशाला में एक शादी कार्यक्रम था। आरती भी दोपहर तक गौशाला में ही थी। पता नहीं कब वह गौशाला से निकली और यहां आ गई। हमें तो पुलिस का फोन आया कि हमारी बेटी की हत्या कर दी गई है। पुलिस उस लड़के को पकड़े और उसे सख्त सजा दे।

[ad_2]
अबोहर के होटल में युवती की गर्दन काटकर हत्या: बॉयफ्रेंड के साथ आई; खून से लथपथ अर्धनग्न लाश कमरे में मिली, आंखें बंधी थीं – Abohar News