Kurukshetra News: पुलिस टीम ने कर्मचारियों को किया जागरूक Latest Haryana News

[ad_1]




Trending Videos

कुरुक्षेत्र। ग्राम प्रहरी नोडल अधिकारी सहायक निरीक्षक राजेश कुमार व ऋषिपाल की टीम सोमवार को नशामुक्ति का संदेश लेकर भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड के कार्यालय पहुंची। उन्होंने कर्मचारियों को नशा न करने के बारे में जागरूक किया। सहायक उप निरीक्षक ने कहा कि पुलिस और आमजन अगर तालमेल के साथ कार्य करें तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, आपका नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके साथ ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों को कभी नशा न करने की शपथ दिलवाई।

[ad_2]
Kurukshetra News: पुलिस टीम ने कर्मचारियों को किया जागरूक