[ad_1]
Last Updated:
Sonu Sood steps in to help Rajpal Yadav: कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल पहुंचे हैं. सरेंडर से पहले उनका ‘मेरे पास पैसे नहीं, यहां सब अकेले हैं’ वाला बयान वायरल हुआ तो अभिनेता सोनू सूद आगे आए. सोनू ने उन्हें अपनी फिल्म में लेने और साइनिंग अमाउंट देने की पेशकश की. उन्होंने साफ कहा, यह चैरिटी नहीं बल्कि एक कलाकार की गरिमा बनाए रखने की कोशिश है, ताकि राजपाल खुद को अकेला महसूस न करें.
सोनू सूद जेल में बंद राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के नामी कॉमिक एक्टर राजपाल यादव के हालिया चेक बाउंस और 9 करोड़ रुपये के बकाया कर्ज मामले में घिरे हैं. दिल्ली हाईकोर्ट में 4 फरवरी को खारिज हुई अंतिम याचिका के बाद कोर्ट के आदेश पर राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया. कानूनी और आर्थिक संकट से जूझ रहे एक्टर ने तिहाड़ में सरेंडर से पहले खुलकर अपनी आर्थिक परेशानियों और अकेलेपन का दर्द जताया था. एक्टर के सपोर्ट में अब सोनू सूद आए हैं. उन्होंने साफ कहा कि ये कोई चैरिटी नहीं, बल्कि प्रोफेशनल सपोर्ट और सम्मान है.
सोनू सूद ने थामा राजपाल यादव का हाथ
इस बयान के वायरल होने के बाद इस कठिन समय में सोनू सूद ने एक्टर का हाथ थामा है. सोनू ने उन्हें अपनी आने वाली फिल्म में काम ऑफर किया है और एक ‘छोटी साइनिंग अमाउंट’ भी देने की बात कही है. सोनू के इस कदम की अब सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.
सोनू सूद सोशल मीडिया पर किया मदद का ऐलान
मंगलवार को सोनू सूद ने एक्स (पूर्व ट्विटर) और इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘राजपाल यादव एक प्रतिभाशाली एक्टर हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को अनगिनत यादगार काम दिए हैं. कभी-कभी जिंदगी अन्याय करती है, टैलेंट की वजह से नहीं बल्कि टाइमिंग की वजह से. वे मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे. ये वो वक्त है जब हमें प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और साथियों को एक साथ खड़ा होना चाहिए. एक छोटी साइनिंग अमाउंट, जो फ्यूचर वर्क के खिलाफ एडजस्ट होगी, ये चैरिटी नहीं है- ये सम्मान है.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘जब हममें से कोई मुश्किल दौर से गुजर रहा हो तो इंडस्ट्री को उसे याद दिलाना चाहिए कि वो अकेला नहीं है. यही तरीका है कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री से ज्यादा हैं.’
Rajpal Yadav is a gifted actor who has given years of unforgettable work to our industry. Sometimes life turns unfair, not because of talent, but because timing can be brutal. He will be part of my film, and I believe this is the moment for all of us..producers, directors,…
[ad_2]
सोनू सूद ने थामा राजपाल यादव का हाथ, बोले- ‘ये चैरिटी नहीं, सम्मान है’, आखिर क्यों जेल पहुंचे कॉमेडियन?



