शराब पार्टी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या: फरीदाबाद में दोस्त की बहन से छेड़छाड़ के विरोध पर वारदात; ताबड़तोड़ 7 वार कर ली जान – Ballabgarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा के फरीदाबाद के पल्ला क्षेत्र में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोप दोस्त पर ही लगा है, जिससे युवती से छेड़छाड़ को करने को लेकर कहासुनी हुई थी। कहासुनी के बाद आरोपी और उसके साथी वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद ही वापस लौटे आए। इसके बाद उन्होंने शराब पार्टी कर रहे युवक पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतक के शरीर पर चाकू के सात वार करने के निशान मिले है। मृतक की पहचान गिरदावर कॉलोनी निवासी जय सिंह (30) के रूप में हुई है। वह टैक्सी ड्राइवर था। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इनमें एक मुस्लिम युवक भी है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैस हुई वारदात… मुख्य आरोपी सौरभ की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी सौरभ समेत अन्य संदिग्धों की तलाश के लिए पुलिस की टीम सक्रिय हो गई है। आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

[ad_2]
शराब पार्टी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या: फरीदाबाद में दोस्त की बहन से छेड़छाड़ के विरोध पर वारदात; ताबड़तोड़ 7 वार कर ली जान – Ballabgarh News